एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में वोटिंग से तीन दिन पहले प्रचार में आई तेजी, पीएम मोदी की आज तीन जनसभाएं, रोड शो भी करेंगे

Assembly Election 2023 Live News: मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान है. चुनाव प्रचार में 2 दिन का समय बचा है, ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

Key Events
Assembly Election 2023 Live Updates Chhattisgarh Telangana MP Rajasthan Polls Schedule BJP Congress News Assembly Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में वोटिंग से तीन दिन पहले प्रचार में आई तेजी, पीएम मोदी की आज तीन जनसभाएं, रोड शो भी करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी
Source : ABP Livve

Background

Assembly Election 2023 Live Update: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में महज 3 दिन बचे हैं. ऐसे में सभी दलों ने अब चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है. वह पिछले तीन दिन से लगातार यहां जनसभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज भी पीएम की मध्य प्रदेश में तीन जनसभाएं हैं.

जनसभाओं के अलावा पीएम मोदी इंदौर में एक रोड शो भी करेंगे. इसके अलावा कांग्रेस से राहुल गांधी और अन्य नेताओं की भी जनसभाएं आज मध्य प्रदेश में होंगी. राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की तरफ से आज प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ और अन्य राष्ट्रीय नेता प्रचार की कमान संभालेंगे.

आज इन जगहों पर है पीएम की जनसभा

पीएम नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम की बात करें तो उनकी पहली जनसभा बैतूल जिले में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी. इसके बाद नरेंद्र मोदी की दूसरी जनसभा शाजापुर जिले में दोपहर 1:45 बजे से होगी. पीएम मोदी की तीसरी जनसभा झाबुआ में दोपहर 3:45 बजे से शुरू होगी. इन तीन जनसभाओं के बाद मोदी इंदौर में एक रोड शो भी करेंगे. रोड शो बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर देवी अहिल्या बाई होल्कर राजवाड़ा के पास खत्म होगा.

पिछले तीन दिन से प्रधानमंत्री ने डाल रखा है डेरा

बता दें कि बीजेपी ने इस बार किसी भी राज्य में सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है. पार्टी पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है. यही वजह है कि पीएम चुनाव वाले पांचों राज्यों में कई जनसभाएं कर चुके हैं. पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वह पिछले तीन दिन से लगातार कम से कम दो जनसभाएं कर रहे हैं.

कांग्रेस की तरफ से राहुल और प्रियंका गांधी ने संभाली कमान

वहीं, कांग्रेस की तरफ से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान राहुल गांधी ने संभाल रखी है. राहुल गांधी भई औसतन रोज दो जनसभाएं कर रहे हैं. इसके अलावा पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी जनसभा और रोड शो करके वोटरों को लुभ रही हैं.

ये भी पढ़ें

गाजा के अस्पताल के बाहर इजरायल-हमास में जंग, खतरे में बच्चों की जिंदगी, हिज्बुल्लाह से बेंजामिन नेतन्याहू बोले, 'आग से खेल रहे हैं'

14:47 PM (IST)  •  14 Nov 2023

MP Election 2023: जहां-जहां कांग्रेस आई, वहां-वहां तबाही लाई - मोदी

मध्य प्रदेश चुनाव के शाजापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जहां-जहां कांग्रेस आई, वहां-वहां तबाही लाई. कांग्रेस के कारनामे देश में कोई नहीं भूल सकता. बड़ी मुश्किल से बीजेपी ने मध्य प्रदेश को गहरे कुएं से बाहर निकाला है. मध्य प्रदेश कांग्रेस में कोई ऐसा नहीं जो राज्य से प्यार करता है."

14:11 PM (IST)  •  14 Nov 2023

Rajasthan Election 2023: सत्ता विरोधी लहर नहीं, सरकार रिपीट करेगी - अशोक गहलोत

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि, "कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है. सरकार ने अच्छा काम किया है. माहौल देखकर मैं कह सकता हूं कि सरकार रिपीट करेगी... हमने अच्छा शासन दिया है और पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क कनेक्टिविटी प्रदान की. राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget