एक्सप्लोरर

पाकिस्तान, श्रीलंका के लेखकों की पहली पसंद बने भारत के पब्लिशर

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देशों के लेखकों की पहली पसंद भारतीय प्रकाशन संस्थान बनते जा रहे हैं. इन लेखकों की कई पांडुलिपियों को उनके देश में खारिज कर दिया जाता है, जबकि भारतीय प्रकाशक उनमें दिलचस्पी का इजहार करते हैं. इन प्रकाशन संस्थानों के संपादकों का कहना है कि अंतर्वस्तु (कंटेंट) के साथ अधिक प्रयोग के कारण पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों के लेखकों का सफर उनके यहां आसान हो जाता है.

सबिन जावेरी ने पाकिस्तान से कहा, "मैं पश्चिम देशों की तुलना में जिस तरह की कहानियां लिखना चाहती हूं, उस मामले में भारतीय संपादकों को ज्यादा समझ वाला और सहयोग करने वाला पाया है. मुझे लगता है कि भारतीय और पाकिस्तानी दोनों ही आधुनिक समाज के साथ संघर्ष करने वाले सूक्ष्म समाजों में रहते हैं और इससे इन्हें पश्चिमी प्रकाशकों की तुलना में आतंकवादी-मुस्लिम जैसी बंधी बंधाई सोच से निपटने में आसानी होती है."

जावेरी की पहली किताब 'नोबडी किल्ड हर' को भारत में हार्परकोलिंस ने प्रकाशित किया है. यह एक रोमांचक उपन्यास है, जो एक नेता की राजनीतिक हत्या पर आधारित है. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रकाशक अपनी प्रतिबद्धताओं से बहुत कम मुकरते हैं.

वहीं एक और लेखक हारून खालिद ने कहा, "अगर मैं अपनी किताब पाकिस्तान में प्रकाशित कराता हूं, तो प्रकाशक निश्चित तौर पर पुस्तक के कुछ हिस्सों को प्रकाशित नहीं करेंगे. पाकिस्तान में प्रकाशक इस बात को लेकर कुछ ज्यादा ही सजग रहते हैं कि क्या लिखा जाए और क्या नहीं."

उन्होंने कहा, "वे बेहद नुक्ताचीन होते हैं और पुस्तक के विवादित अंश से बचना चाहते हैं. लेखक तथा प्रकाशक जानते हैं कि कुछ विषयों पर तो अब वे सोच भी नहीं सकते."

उनकी दूसरी किताब 'अन सर्च ऑफ शिवा : अ स्टडी ऑफ फोक रिलिजियस प्रैक्टिसेस' साल 2015 में विमोचित हुई थी और उनकी नई किताब 'वॉकिंग विद नानक' एक बार फिर वेस्टलैंड छाप रहा है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget