एक्सप्लोरर

क्या होता है प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कोर्स, इसे करने के बाद कैसे मिलेगी लाखों की सैलरी

प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का संबंध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के सेक्टर से है. आज के समय में बड़ी-बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स को लाखों का पैकेज ऑफर कर रही हैं.

ये दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है. एआई अब हर क्षेत्र में अपना विस्तार कर रहा है. यही वजह है कि अब हर सेक्टर में उन लोगों की डिमांड बढ़ रही है, जिन्हें एआई तकनीक की समझ है.

प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का कोर्स आपको इसी दौड़ में आगे करता है. अगर आप प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का कोर्स करते हैं तो आप ना सिर्फ एआई को समझ पाएंगे, बल्कि अपने लिए नई और बढ़िया नौकरियों के रास्ते भी खोल पाएंगे. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको इससे जुड़ी हर तरह की जानकारी देते हैं.

पहले समझिए प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग है क्या?

दरअसल, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का संबंध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के सेक्टर से है. आसान भाषा में कहें तो प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग एक प्रक्रिया है जिसमें AI मॉडल्स को विशेष रूप से डिजाइन किए गए निर्देशों या प्रॉम्प्ट्स के माध्यम से ट्रेन किया जाता है.

ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि वह बेहतर और अधिक सटीक उत्तर दे सके. यानी प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का मुख्य उद्देश्य ये होता है कि यह AI से सही तरीके से संवाद करने और उपयोगकर्ता की जरूरतों को समझने में मदद कर सके.

प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कोर्स के दौरान क्या सीखना होता है

प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में स्टूडेंट्स को AI मॉडल्स के साथ काम करने, प्रॉम्प्ट्स तैयार करने, और उन्हें ऑप्टिमाइज़ करने की ट्रेनिंग दी जाती है. कोर्स के दौरान, स्टूडेंट्स को यह सिखाया जाता है कि कैसे वह AI मॉडल्स को समझ सकते हैं और उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रॉम्प्ट्स का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं.

प्रॉम्प्ट इंजीनियर को कहां-कहां मिल सकती है नौकरी

आज के समय में बड़ी-बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न AI और ML पर भारी निवेश कर रही हैं. इन कंपनियों को ऐसे एक्सपर्ट्स की जरूरत है जो उनके AI मॉडल्स को ट्रेन कर सकें और उन्हें बाजार के लिए बेहतर तरीके से तैयार कर सकें. प्रॉम्प्ट इंजीनियर इसी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इसलिए इन कंपनियों में आने वाले समय में प्रॉम्प्ट इंजीनियरों की भारी डिमांड होगी. सैलरी की बात करें तो आज के समय में अच्छे प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स को महीने का एक से 4 लाख तक ये कंपनियां ऑफर कर रही हैं. वहीं अगर आपको प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में एक्सपीरियंस है तो आपकी सैलरी और ज्यादा बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: युनाइटेड नेशन के WIPO ने जारी की टॉप इनोवेटिव देशों की लिस्ट, इतने देशों से पीछे है भारत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget