एक्सप्लोरर

UPTET July 2023: जल्द रिलीज होगा नोटिस, इस वेबसाइट से कर सकेंगे अप्लाई, पढ़ें ताजा अपडेट

UPTET 2023 Application: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन जल्द ही यूपीटीईटी परीक्षा 2023 का नोटिस जारी करेगा. जानते हैं इस परीक्षा से संबंधित जरूरी डिटेल.

UPTET July 2023 Notice Soon: उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिस रिलीज किया जाएगा. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन, यूपीटीईटी परीक्षा के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव करेगा. लिंक खुलने के बाद इच्छुक कैंडिडेट्स बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं. ये भी जान लें कि आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, इसके लिए कैंडिडेट्स को यूपीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – updeled.gov.in. इसी वेबसाइट से डिटेल भी चेक किए जा सकते हैं.

किस क्लास के लिए कौन सी परीक्षा

यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन प्राइमरी और अपर प्राइमरी क्लासेस में शिक्षण कार्य करने के लिए टीचर्स के सेलेक्शन के लिए होता है. जो कैंडिडेट जिस क्लास के बच्चों को पढ़ाना चाहते हों, वे उस क्लास के लिए फॉर्म भर सकते हैं. ये परीक्षा तय करेगी कि वे प्राइमरी और अपर प्राइमरी क्लासेस को पढ़ाने के लिए पात्र हैं कि नहीं.

जल्द जारी होगी वैकेंसी की लिस्ट

यूपीटीईटी वैकेंसी 2023 की लिस्ट यूपी गर्वनमेंट द्वारा जारी की जाएगी और तब साफ होगा कि कितने पद पर टीचर्स की भर्ती होनी है. ये भर्तियां यूपी के गवर्नमेंट स्कूलों के लिए होती हैं. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले और परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हैं.

बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स करते हैं अप्लाई

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट का आयोजन उत्तर प्रदेश एग्जाम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी करती है. ऐसा उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड के बिहाफ में किया जाता है. ये एक स्टेट लेवल का एग्जाम है जो साल में एक बारआयोजित होता है. परीक्षा ऑफलाइन होती है. इस एग्जाम में 18 से 20 लाख तक कैंडिडेट्स बैठते हैं.

ऐसा होता है पेपर पैटर्न

ये परीक्षा 150 मिनट की होती है. दोनों ही पेपर 150-150 मिनट के होते हैं. एग्जाम मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस का होता है जिसमें सही जवाब के लिए एक अंक मिलता है और निगेटिव मार्किंग नहीं है. पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में आता है. परीक्षा यूपी में 75 शहरों में आयोजित की जाती है और इस एग्जाम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट है – updeled.gov.in.

यह भी पढ़ें: CTET जुलाई परीक्षा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget