एक्सप्लोरर

IAS Success Story: तीन बार दी सिविल सेवा की परीक्षा, तीनों बार हुए पास लेकिन IAS बनकर ही माने आकाश बंसल

सिविल सेवा कई लोगों का सपना है. बहुत से ऐसे छात्र भी होते हैं जो अपने सारे अटैंप्ट्स देने के बाद भी इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते तो वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिन्होंने पहली बार में ही यूपीएससी क्लीयर कर लिया.

UPSC Success Story Aakash Bansal: सिविल सेवा कई लोगों का सपना है. बहुत से ऐसे छात्र भी होते हैं जो अपने सारे अटैंप्ट्स देने के बाद भी इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते तो वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहली बार में ही यूपीएससी क्लीयर कर लिया. वहीं कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जिन्होंने जितनी बार परीक्षा दी उतनी बार पास हुए. ऐसे ही एक शख्स हैं आकाश बंसल.

बता दें कि आकाश ने पहली बार यूपीएससी परीक्षा साल 2016 में दी थी और पहली ही बार में उनका सेलेक्शन भी हो गया था. आकाश को साल 2016 के पहले प्रयास में मिली रैंक 165 और इसके अंतर्गत उन्हें आईआरएस सेवा एलॉट हुई. आकाश ने यहां ज्वॉइन तो कर लिया लेकिन उनका मन अभी भी आईएएस पद पर ही रखा था. नतीजतन उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और साल 2017 में फिर सेलेक्ट हुए. इस बार उनकी रैंक पहले से और सुधरी और 130वीं आई. अच्छी बात यह थी कि सेलेक्शन हो गया था रैंक भी बेहतर थी पर बुरी बात यह थी कि अभी भी आईएएस पद नहीं मिला. इस साल आकाश को एलॉट हुई इंडियन फॉरेन सर्विस पर उन्होंने काफी कंफ्यूजन के बाद इसे ज्वॉइन नहीं किया और आईआरएस सेवा में ही लगे रहे.

शायद ऐसा इसलिए क्योंकि वे अभी भी मन में आईएएस का सपना पाले थे और उन्हें कहीं न कहीं यकीन था कि एक न एक दिन उनका यह सपना जरूर पूरा होगा. आखिरकार सालों की मेहनत के बाद साल 2018 में आकाश को यूपीएससी परीक्षा में 76वीं रैंक मिली और उनका आईएएस पद पाने का सपना साकार हुआ. आकाश को यहां तक पहुंचने में बहुत समय लग गया पर उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी. वरना हमनें ऐसे बहुत से कैंडिडेट्स देखें हैं जो एक साल तो साक्षात्कार राउंड तक पहुंच जाते हैं पर अगले साल प्री के लिए भी सेलेक्ट नहीं होते. देखा जाए तो आकाश ने जमकर रिस्क लिया लेकिन कैलकुलेटेड. उन्होंने पहले प्रयास में मिली आईआरएस सेवा ज्वॉइन करने के बाद ही बाकी अटेम्प्ट्स दिए. काम के साथ पढ़ाई मुश्किल थी पर वे लगे रहे.

देखें आकाश के साक्षात्कार का वीडियो

अपना लिखित उत्तर करें सबसे बेहतर, चयन के बढ़ जाएंगे अवसर अपने साक्षात्कार में आकाश कहते हैं कि आपकी सफलता 50 फीसदी आंसर राइटिंग पर निर्भर करती है. आकाश कहते हैं कि प्रभावशाली तरीके से अपनी बात लिखने की कला विकसित करना सफल होने के लिए बेहद जरूरी है. आकाश कहते हैं कि इसके लिए नियमित अभ्यास करना चाहिए. आकाश प्री और मेन्स दोनों के लिए टेस्ट पेपर सॉल्व करने पर जोर देते हैं. वो कहते हैं कि इससे कैंडिडेट्स तय समय में अपना उत्तर देने की प्रैक्टिस कर लेंगे तो उन्हें फाइनल एक्जाम में दिक्कत नहीं होगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET UG 2026 AIR 4 Ayush Bhalotia: बिहार के लाल ने कर दिखाया कमाल! NEET में AIR-4, अब AIIMS Delhi में होगा दाखिला
बिहार के लाल ने कर दिखाया कमाल! NEET में AIR-4, अब AIIMS Delhi में होगा दाखिला
NEET UG 2026 Topper: पेपर रद्द होने पर रो पड़े थे आर्यन गुप्ता, फिर 16 घंटे की पढ़ाई से बने ऑल इंडिया टॉपर
पेपर रद्द होने पर रो पड़े थे आर्यन गुप्ता, फिर 16 घंटे की पढ़ाई से बने ऑल इंडिया टॉपर

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget