एक्सप्लोरर

IAS Success Story: बचपन में भैंस चराई, कम उम्र में शादी का दबाव पड़ा, फिर ऐसे IAS बनीं वनमती

UPSC Success Story: बचपन में गरीबी और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के बाद भी सी वनमती ने आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा किया.

IAS C Vanmathi Success Story: बचपन में भैंस चराई, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होनी की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बचपन काफी संघर्षों के बीच बीता. कम उम्र शादी का दबाव भी झेला. पिता ने कैब चलाकर जैसे तैसे घर का खर्चा चलाया. लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटी पढ़ लिखकर अधिकारी बने. आज हम आपको एक ऐसी आईएएस अफसर की कहानी बताएंगे जिन्होंने कई मुश्किलों का सामना कर बड़ा मुकाम पाया.

हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाली आईएएस अधिकारी सी वनमती की (IAS C Vanmathi Success Story). उनकी कहानी प्रेरणा का एक अद्भुत उदाहरण है. एक ऐसे समाज में जहां लड़कियों को पढ़ाई के बजाय शादी के लिए तैयार किया जाता है, वहां सी वनमती ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की. उनके पिता एक कैब ड्राइवर थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी. लेकिन सी वनमती ने कभी हार नहीं मानी.

घर में हाथ बटाने के साथ की तैयारी

छोटी उम्र से ही उन्हें घर के कामकाज में हाथ बटाना पड़ता था. उन्हें भैंस चराने जाना पड़ता था और घर के अन्य काम भी करने पड़ते थे. लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा. जब वे बड़ी हुईं तो उन पर शादी का दबाव बढ़ गया, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया और अपनी पढ़ाई जारी रखी. उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी.

मिली शानदार रैंक

सी वनमती ने आईएएस बनने का सपना देखा था और उन्होंने इस सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया. उन्होंने कई बार असफलता का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली. सी वनमती उन सभी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं. उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर हम मेहनत करें तो हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं. उन्होंने वर्ष 2015 के यूपीएससी एग्जाम में 152वीं रैंक हासिल की थी.

यह भी पढ़ें- IAS Success Story: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के दौरान मां को खोया, पिता ने बढ़ाया हौसला और फिर बेटी ने किया कमाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget