एक्सप्लोरर

IAS Success Story: अनन्या सिंह ने पहले ही अटेम्प्ट में पास की यूपीएससी परीक्षा, मिली थी ये रैंक

UPSC Success Story: आईएएस अनन्या सिंह ने सेल्फ स्टडी करते हुए यूपीएससी एग्जाम को पहले ही प्रयास में क्लियर कर दिया. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं.

IAS Ananya Singh Success Story: सिविल सर्विस परीक्षा में सफल हो पाना कोई आसान बात नहीं है. देश भर के लाखों कैंडिडेट्स हर साल इस परीक्षा की तैयारी करते हैं. लेकिन कुछ ही अभ्यर्थी इस एग्जाम में सफल हो पाते हैं. कई उम्मीदवारों को तो ये परीक्षा पास करने में कई  अटेम्प्ट लग जाते हैं तो कई अभ्यर्थी अटेम्प्ट खत्म होने के बाद भी एग्जाम क्लियर नहीं कर पाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अधिकारी की कहानी बताएंगे जिन्होंने बेहद कम उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास की. साथ ही एग्जाम में सफलता पाने के लिए उन्हें केवल एक अटेम्प्ट लगा.

हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाली आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह की. जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा को क्रैक कर सबको चौंका दिया. अनन्या सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा भी प्रयागराज से ही पूरी की है. वह बचपन से ही पढ़ाई लिखिए में तेज थीं. दसवीं क्लास में उन्होंने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. वहीं 12 वीं कक्षा में 98.25% नंबर लेकर उन्होंने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया था.

दिल्ली के इस कॉलेज से की है ग्रेजुएशन

12वीं तक की पढ़ाई प्रयागराज से पूरी करने के बाद अनन्या ने दिल्ली की ओर रुख किया और वहां के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एडमिशन ले लिया. यहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया. अनन्या सिंह बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थीं और आईएएस अफसर बनना चाहती थीं. उन्होंने ग्रेजुएशन करने के दौरान ही यूपीएससी एग्जाम में बैठने का मन बना लिया था और तैयारी भी शुरू कर दी थी.  

8 घंटे करती थीं पढ़ाई

यूपीएससी एग्जाम क्लियर करने के लिए अनन्या सिंह ने जमकर मेहनत की. वह प्रत्येक दिन कम से कम 8 घंटे पढ़ा करती थीं. जिसका उन्हें आगे चलकर फल भी मिला. वर्ष 2019 में अनन्या ने यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया में 51वीं रैंक प्राप्त की और अपने सपने को पूरा करते हुए माता-पिता का नाम रोशन किया। यूपीएससी एग्जाम की तैयारी करते हुए उन्होंने लेखन पर ध्यान दिया. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

यह भी पढ़ें- UPSC Prelims 2024: यहां है UPSC प्रीलिम्स क्लियर करने का फार्मूला, आप भी ऐसे कर सकते हैं तैयारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
CBSE Practical Exam Guidlines: 29 जुलाई से होंगी CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
29 जुलाई से होंगी CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
Bihar Education News: बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget