एक्सप्लोरर

UPSC IES ISS Recruitment 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने IES और ISS के 26 पदों पर निकाली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

यूपीएससी के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2021 है. इस भर्ती की परीक्षा 16 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी.

UPSC IES ISS Recruitment: 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के 26 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. योग्य कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इस संबंध में यूपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. अगर आपका सपना भी यूपीएससी परीक्षा पास कर इस फील्ड में जाने का है, तो आप आवेदन कर सकते हैं. 

इन पदों पर होंगी भर्तियां

नोटिफिकेशन के मुताबिक इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के 15 पद और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के 11 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. कुल पदों की संख्या 26 है. इस संबंध में ज्यादा जानकारी आप यूपीएससी की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं.

भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें 

आवेदन शुरू होने की तारीख- 8 अप्रैल 2021

आवेदन की अंतिम तारीख- 27 अप्रैल 2021

परीक्षा की तारीख- 16 जुलाई 2021

एडमिट कार्ड जारी होंगे- जुलाई 2021

शैक्षणिक योग्यता

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इकोनॉमिक्स/बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.

उम्र सीमा व आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त 2021 से की जाएगी. वहीं जनरल और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को ₹200 आवेदन शुल्क देना होगा. एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क है. इसके अलावा सभी कैटेगरी की महिलाओं के लिए भी कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

कैसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाना होगा. यहां आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक व अन्य जरूरी जानकारी मिल जाएगी. आवेदन फॉर्म भरते समय बेहद सावधानी बरतें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget