एक्सप्लोरर

UPSC IES Exam: यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा आईईएस परीक्षा 2020 को किया रद्द, नहीं आई कोई वैकेंसी

संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) परीक्षा 2020 को रद्द कर दिया है.

UPSC Indian Economic Service exam 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा 2020 (यूपीएससी आईईएस परीक्षा 2020) को रद्द कर दिया है. आयोग ने बताया कि इस बार उसके पास कोई वैकेंसी नहीं है इसलिए यह परीक्षा रद्द कर दी गई है. आयोग ने यह जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर एक नोटिस जारी करके दी है.

यूपीएससी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि , 'भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा 2020, वित्त मंत्रालय (आर्थिक मामलों के विभाग) द्वारा भारतीय आर्थिक सेवा के लिए रिपोर्ट की गई शून्य रिक्ति के कारण आयोजित नहीं की जाएगी.'

इससे भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों में निराशा छा गई है. अब इन अभ्यर्थियों को अगले वर्ष तक का इंतजार करना पड़ेगा.

स्मरण दिलादें कि 5 जून को संघ लोक सेवा आयोग ने नया वार्षिक परीक्षा का कैलेंडर जारी किया था. इस संशोधित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार भारतीय आर्थिक सेवा तथा भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2020 ( IES / ISS Examination 2020 ) का नोटिफिकेशन 10 जून को जारी किया जाना था. परन्तु यूपीएससी ने इस तिथि को केवल भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2020 का नोटिफिकेशन जारी किया. आर्थिक मामलों के विभाग में वैकेंसी न होने कारण यूपीएससी ने इंडियन इकॉनोमिक सर्विसेस परीक्षा 2020 रद्द करने का फैसला किया.

भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2020 (UPSC ISS Exam 2020) के माध्यम से 47 रिक्तियों को भरा जाना है. यूपीएससी आईएसएस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है. अभ्यर्थियों को चाहिए कि साईट पर ट्रैफिक से बचने के लिए 30 जून के पहले ऑनलाइन अप्लाई करें.

यूपीएससी परीक्षा 2020 का संशोधित कार्यक्रम

यूपीएससी द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 (Civil Services Preliminary Examination 2020) अब 4 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के शेष इंटरव्यू 20 जुलाई से शुरू होंगे. उम्मीदवारों को उनके इंटरव्यू की तिथि की जानकरी दी जाएगी. सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 को 8 जनवरी 2021 से शुरू  होगी. एनडीए I (NDA & NA Examination I 2020) और एनडीए II ( NDA & NA Examination II 2020) दोनों परीक्षाएं एक ही दिन 6 सितंबर 2020 को प्रस्तावित है. कंबाइंड जिओ साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 8 अगस्त को, यूपीएससी ISS परीक्षा 16 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा.

एसओ स्टेनो (GD-B/GD-I) एलडीसीई के लिए नोटिफिकेशन 16 सितंबर को जारी किया जायेगा. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर और परीक्षा के लिए प्रस्तावित तिथि 12 दिसंबर निर्धारित है.

यूपीएसी के संशोधित कैलेंडर के अनुसार सीएपीएफ असिस्टेंट कमांटेंड परीक्षा 2020 का नोटिफिकेशन 18 अगस्त को जारी किया जाना है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2020 है. सीएपीएफ असिस्टेंट कमांटेंड परीक्षा 2020, 20 दिसंबर को होना है. वहीँ 22 अक्टूबर को कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2020 और 28 फरवरी 2021 को इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2020 को होगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर
राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर
CBSE क्लास 6 के बच्चों को राहत, फिलहाल लागू नहीं होगी 'थ्री लैंग्वेज पॉलिसी'
CBSE क्लास 6 के बच्चों को राहत, फिलहाल लागू नहीं होगी 'थ्री लैंग्वेज पॉलिसी'

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, कई लोग मलबे में दबे
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, कई लोग मलबे में दबे
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
Embed widget