एक्सप्लोरर

UPSC CSE Preparation: करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी, जरूर होगा फायदा

CSE Current Affair Preparation: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं. ऐसे स्ट्रैटजी बनाकर तैयारी करेंगे तो जरूर फायदा मिलेगा.

UPSC CSE Current Affair Preparation Tips: करेंट अफेयर्स की तैयारी यूपीएससी सीएसई प्रिपरेशन का एक बहुत ही अहम हिस्सा है. सिविल सर्विस एग्जाम पास करने के लिए जहां बाकी विषय जरूरी होते हैं वहीं करेंट अफेयर्स पर भी लगातार नजर रखनी होती है. बिना इस हिस्से को ठीक से कवर करे आप परीक्षा पास नहीं कर सकते. करेंट अफेयर्स इसलिए भी एक महत्वपूर्ण विषय बन जाता है क्योंकि इसका कोई सेट सिलेबस नहीं है. इसमें करेंट में चल रहे नेशनल और इंटरनेशनल इंपॉर्टेंस के लगभग सभी विषय कवर किए जाते हैं. एग्जाम के एक साल के दौरान होने वाली सभी घटनाओं पर आपकी नजर होनी चाहिए.

अपने रिसोर्स सीमित करें

करेंट अफेयर्स एक ऐसा विषय है जिसमें चाहे जितने भी सोर्स इकट्ठा कर लो कम ही लगते हैं. ये तय करना मुश्किल होता है कि कौन से सोर्स जरूरी हैं. इसलिए बेहतर होगा कि एक्सपर्ट की मदद से अपने लिए सीमित सोर्स इकट्ठा कर लें और पूरी तैयारी के दौरान उन्हें ही पढ़ें. जो लोग ये परीक्षा पास कर चुके हैं आप उनकी भी मदद ले सकते हैं. लेकिन जो किताब, न्यूज पेपर, वेबसाइट, मैगजीन या किसी कोचिंग की मंथली बुकलेट चुनें, उस पर टिके रहें और न उसे बार-बार बदलें और न ही नए सोर्स पर नजर डालें.

इनको दें प्राथमिकता

न्यूज सुनने की बात आए तो दूरदर्शन समाचार, राज्य सभा समाचार, ऑल इंडिया रेडियो स्पॉट लाइट डिस्कशन जैसे सोर्स पर ज्यादा ध्यान दें. यहां बिना किसी भेदभाव के खबरें चलायी जाती हैं और सरकारी योजनाओं आदि के बारे में यहां अच्छी जानकारी मिल जाती है. इसी प्रकार पीआईबी की वेबसाइट भी देखते रहें, इससे आपको विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलेगी. इसके अलावा कुछ न्यूज पेपर और मैगजीन हैं जो खास यूपीएससी की तैयारी के लिए बनी हैं, इन्हें नियमित रूप से देखते रहें. अखबार का संपादकीय पेज जरूर पढ़ें.

क्या नहीं पढ़ना है ये भी जरूरी है

यूपीएससी परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट का अहम रोल होता है. ऐसे में क्या पढ़ना है के अलावा क्या नहीं पढ़ना है ये भी जरूरी है. अगर आप पेपर का हर हिस्सा देखते रहेंगे तो समय बहुत बर्बाद होगा. पिछले साल के पेपर से पैटर्न देखें और क्या नहीं पढ़ना है इसका भी ध्यान रखें. पेपर में लिखी हर चीज आपके काम की नहीं होती. केवल रेलिवेंट टॉपिक्स ही पढ़ें.

रिवीजन है जरूरी

करेंट अफेयर्स का लगातार रिवीजन बहुत जरूरी है. हर हफ्ते में दो घंटे का समय अलग से निकालें और वीक भर के करेंट टॉपिक्स रिवाइज करें. नोट्स खरीदने के अलावा इनके अलग से अपने नोट्स भी बनाएं जिनसे रिवीजन में फायदा हो. महीने के अंत में पूरे महीने के करेंट अफेयर्स दोहराएं. चाहें तो इसके लिए महीने में आने वाले करेंट अफेयर्स का कंपाइलेशन बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जल्द जारी हो सकता है सीयूईटी परीक्षा 2023 का शेड्यूल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
94 साल का हुआ IAF, जानें वायु सेना में कैसे बनाएं करियर
94 साल का हुआ IAF, जानें वायु सेना में कैसे बनाएं करियर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget