एक्सप्लोरर

UPPCS Success Story: इंजीनियरिंग की फीस के लिए मां ने बेचे थे गहने, तमाम परेशानियों के बीच सुनील कुमार ऐसे बने डिप्टी एसपी

एक मौका ऐसा था जब सुनील आईएएस की तैयारी करने के लिए घर से निकले थे. लेकिन कई बार असफलता मिलने के बाद उन्होंने यूपीपीसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की. 

Success Story of UPPCS Topper Sunil Kumar: आज आपको यूपीपीसीएस परीक्षा 2018 में 75वीं रैंक हासिल कर डिप्टी एसपी बनने वाले सुनील कुमार की कहानी बताएंगे. बेहद गरीबी में पले बढ़े सुनील ने यहां तक पहुंचने में तमाम संघर्षों का सामना किया. उनकी इंजीनियरिंग की फीस भरने के लिए मां ने गहने तक बेच दिए थे. जैसे तैसे इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी की. यहां तीन बार असफलता मिलने के बाद उन्होंने यूपीपीसीएस का रुख किया और सफलता प्राप्त कर ली. 

पिता इस्त्री कर चलाते थे घर 
सुनील कुमार मूल रूप से यूपी के कौशांबी जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता इस्त्री कर जैसे तैसे घर का गुजारा करते थे. उनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी. जब हाईस्कूल में उनके बहुत अच्छे नंबर आए तो उन्होंने इंटरमीडिएट इलाहाबाद से करने की इच्छा जताई. लेकिन उनके पिता ने पैसे ना होने की वजह से असमर्थता जाहिर की. कुछ लोगों की मदद से उन्होंने इलाहाबाद से इंटरमीडिएट की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इसकी फीस भरने के लिए उनकी मां को अपने गहने तक बेचने पड़े.

ऐसे यूपीपीसीएस का किया रुख 
इंजीनियरिंग के बाद सुनील ने साल 2015 में यूपीएससी की परीक्षा दी. इसमें इंटरव्यू तक पहुंचे तो उनका कॉन्फिडेंस बढ़ गया. उन्होंने सिविल सेवा में जाकर आईएएस बनने की ठान ली. उन्हें यूपीएससी सिविल सेवा में लगातार तीन बार असफलता मिली. ऐसे में घर की स्थिति देखकर उन्होंने यूपीपीसीएस की तैयारी करने का फैसला किया. आखिरकार साल 2018 में उन्होंने 75वीं रैंक हासिल कर डिप्टी एसपी का पद हासिल कर लिया. इस तरह उनका यूपीपीसीएस का सफर पूरा हुआ. 

यहां देखें सुनील कुमार का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को सुनील की सलाह
सुनील का मानना है कि अगर आप यूपीएससी या यूपीपीसीएस की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको लगातार कई सालों तक मेहनत करनी होगी. अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक है तो आप अपने सपने को पूरा करके ही रुकें. उनका मानना है कि कठिन परिश्रम, सही गाइडेंस, बेहतर रणनीति और परिवार का सपोर्ट आपको इस परीक्षा में सफलता के लिए जरूरी होता है. सुनील कहते हैं कि अगर वह तमाम आर्थिक संकट के बावजूद इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं, तो आप भी कड़ी मेहनत कर यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः TN Board Class 12th Result 2021: 19 जुलाई को घोषित किए जाएंगे 12वीं के परिणाम, जानिए कहां जारी होगा रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीराजपुर ने शिक्षा में रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षा परिणामों से बदली पिछड़े जिले की पहचान
अलीराजपुर ने शिक्षा में रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षा परिणामों से बदली पिछड़े जिले की पहचान
Surekha Yadav Loco Pilot: देश की पहली महिला लोको पायलट कैसे बनी थीं सुरेखा यादव, जानें कितनी मिलती थी सैलरी?
देश की पहली महिला लोको पायलट कैसे बनी थीं सुरेखा यादव, जानें कितनी मिलती थी सैलरी?
Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस के फिजिकल टेस्ट एग्जाम की तारीख बदली, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड?
हरियाणा पुलिस के फिजिकल टेस्ट एग्जाम की तारीख बदली, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड?
BTSC Recruitment 2026: BTSC पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर भर्ती, 252 पदों पर मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी
BTSC पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर भर्ती, 252 पदों पर मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव से हो गई BJP की दोस्ती! कल पीएम मोदी ने कहा- फ्रेंड, आज रिजिजू ने की 15 मिनट बात
अखिलेश यादव से हो गई BJP की दोस्ती! कल पीएम मोदी ने कहा- फ्रेंड, आज रिजिजू ने की 15 मिनट बात
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
'मुस्लिमों को डर है हिंदू सिविल कोड थोपा जा रहा', ये दलील सुनते ही बोले चीफ जस्टिस- UCC का धर्म से...
'मुस्लिमों को डर है हिंदू सिविल कोड थोपा जा रहा', ये दलील सुनते ही बोले चीफ जस्टिस- UCC का धर्म से...
Shreyas Iyer Statement: 'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
Bhooth Bangla X Review: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का चल गया जादू, लोग बोले- 'मजेदार और पैसा वसूल फिल्म'
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का चल गया जादू, लोग बोले- 'मजेदार और पैसा वसूल फिल्म'
Special Parliament Session 2026: 'सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा...', महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान के लिए विपक्षी दलों से क्या बोले पीएम मोदी
'सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा...', महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान के लिए विपक्षी दलों से क्या बोले पीएम मोदी
Virat Kohli Like Influencer Photo: कोहली ने फिर की 'विराट' गलती, इस हसीना को कर दिया 'लाइक', अनुष्का भाभी से शिकायत कर रहे यूजर्स
कोहली ने फिर की 'विराट' गलती, इस हसीना को कर दिया 'लाइक', अनुष्का भाभी से शिकायत कर रहे यूजर्स
यूरिया नहीं मिला तो किन फसलों को होगा नुकसान, जानें कितनी बढ़ जाएगी लागत?
यूरिया नहीं मिला तो किन फसलों को होगा नुकसान, जानें कितनी बढ़ जाएगी लागत?
Embed widget