एक्सप्लोरर

डिग्री पर बवाल! क्या कोई भी यूनिवर्सिटी में जाकर दूसरे शख्स की डिग्री निकाल सकता है?

University Degree: यूनिवर्सिटी से डिग्री निकालने का क्या तरीका होता है, क्या आपकी जगह कोई और ये डिग्री निकाल सकता है. और क्या ये आरटीआई के माध्यम से निकाली जा सकती है? जानते हैं इन सवालों के जवाब.

आजकल डिग्री को लेकर काफी बवाल चल रहा है. जहां कुछ नेताओं की डिग्री पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं तो कुछ की डिग्री की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या कोई भी किसी की भी यूनिवर्सिटी की डिग्री के बारे में जानकारी मांग सकता है. ये सूचना गोपनीय नहीं होती क्या और क्या आरटीआई के तहत किसी की भी एजुकेशनल क्वालीफिकेशन के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है? यूनिवर्सिटी डिग्री निकालने के लिए क्या तरीका फॉलो करना होता है. जानते हैं.

कैसे निकलती है डिग्री

यूनिवर्सिटी से डिग्री निकालने के लिए बकायदा इस संबंध में एप्लीकेशन देना होता है. हर यूनिवर्सिटी का एक तय फॉरमेट होता है जिसमें कैंडिडेट को अप्लाई करना होता है. इसके साथ ही उसे आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड वगैरह लगाने होते हैं. यूनिवर्सिटी पहले इस बात को लेकर एश्योर होती है कि डिग्री की मांग सही जगह से की जा रही है या नहीं. इस काम के लिए कैंडिडेट फिजिकली प्रेजेंट रहे तो ज्यादा अच्छा रहता है.

कई बार ऐसा न होने पर कैंडिडेट सभी आईडी प्रूफ के साथ एप्लीकेशन भरकर और अथॉरिटी लेटर किसी और के देकर भी डिग्री निकाल सकता है. हालांकि इसमें हर यूनिवर्सिटी का नियम अलग होता है. कहीं ये तरीका काम आ जाता है तो कई जगह यूनिवर्सिटी मना कर देती है. कई बार कैंडिडेट को वैरीफिकेशन कॉल भी किया जाता है.

क्या किसी और की डिग्री निकाल सकते हैं

आरटीआई एक्ट के तहत भी किसी और की डिग्री नहीं निकाली जा सकती. आरटीआई एक्ट सेक्शन 8 (1) (j) के तहत किसी के भी एजुकेशनल रिकॉर्ड जैसे रोल नंबर, मार्कशीट, डिग्री सर्टिफिकेट या इनकी फोटोकॉपी की जानकारी देने की छूट नहीं है. ये रिकॉर्ड गोपनीय माने जाते हैं और यूनिवर्सिटीज को पूरा अधिकार है कि वे ये जानकारी किसी को न दें.

मार्कशीट की सत्यता परख सकते हैं

किसी की डिग्री की सत्यता परखने के लिए जरूर यूनिवर्सिटी से संपर्क किया जा सकता है. इस केस में आप संबंधित व्यक्ति के सर्टिफिकेट की कॉपी लगाकर आरटीआई के तहत यूनिवर्सिटी से ये पूछ सकते हैं कि क्या ये डिग्री उनके द्वारा इश्यू की गई है. आरटीआई एप्लीकेंट्स को ये जानकारी यूनिवर्सिटी को देनी होती है. इसके साथ ही दूसरे ऑफिशियल सर्टिफिकेट्स के बारे में भी पूछताछ की जा सकती है. कुल मिलाकर डिग्री सही है या नहीं ये जांचा जा सकता है लेकिन बिना संबंधित व्यक्ति की आज्ञा के उसकी डिग्री न निकलवायी जा सकती है और न ही उसके एजुकेशनल रिकॉर्ड के बारे में पता किया जा सकता है.

आरटीआई से करवा सकते हैं डिग्री वैरीफाई

आप चाहें तो आरटीआई से मार्कशीट या बैकडेट की डिग्री वैरीफाई करवा सकते हैं. आरटीआई एक्ट ऑनलाइन की मदद से आरटीआई गुरु के द्वारा ये काम किया जा सकता है. सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज इस एक्ट के अंतर्गत आते हैं. इसके अलावा कैंडिडेट की कर्मशियल प्रॉपर्टी, ट्रेड सीक्रेट, इटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी आदि के बारे में जानकारी हासिल नहीं की जा सकती.

यह भी पढ़ें: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget