एक्सप्लोरर

​Jobs 2023: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी पाने का ​सुनहरा ​मौका!​ ​इस दिन से पहले कर लें अप्लाई

​SCERT Recruitment 2023: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एससीईआरटी में 99 पद पर भर्ती निकली है, जिसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

SCERT Jobs 2023: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए आवेदन करने के पात्र व इच्छुक उम्मीदवार एससीईआरटी की आधिकारिक साइट scert.delhi.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च को शुरू की गई थी. जो कि जल्द खत्म हो जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने इस अभियान के लिए अप्लाई नहीं किया है वह 14 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर लें.

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए सहायक प्रोफेसर के कुल 99 पद को भरा जाएगा. भर्ती अभियान के तहत 45 पद सामान्य वर्ग, एससी कैटेगरी के लिए 15 पद, एसटी के लिए 09 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 20 पद और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं.

पात्रता मापदंड

शैक्षिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन की मदद ले सकते हैं. भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

इन पद पर उम्मीदवार का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए होगा. सीबीटी में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 प्रश्न होंगे, जिसमें 4 बहुविकल्पीय उत्तर होंगे, जिनमें से उम्मीदवार को केवल एक सही जवाब चुनना होगा. लिखित परीक्षा में सफलता पाने के लिए यूआर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, एससी/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 30 प्रतिशत और एसटी के लिए 25 प्रतिशत निर्धारित अंक किए गए है.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभियान के लिए सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. इसके अलावा महिलाओं/एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये तय किया गया है. अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं. भर्ती अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एससीईआरटी की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-​ RITES Recruitment 2023: रेल इंडिया में निकली भर्ती, ये उम्मीदवार जल्द कर दें अप्लाई, यहां जानें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget