एक्सप्लोरर

UGC की रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी, सितंबर के अंत तक होंगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं

UGC Revised Guidelines: यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के फाइनल ईयर की परीक्षाओं को आयोजित करवाने के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है.

UGC Revised Guidelines for University Exams 2020: विश्वविद्यालय अनुदान आयोगन (UGC) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की फाइनल ईयर/ फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं और नए एकेडमिक सत्र को लेकर रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं. यह गाइडलाइन ग्रह मंत्रालय के उस नोटिफिकेशन के बाद जारी की गई जिसमें विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थाओं को परीक्षाओं को कराने की अनुमति दी गई.

यूजीसी के इस फैसले और प्रेस नोट की जानकारी केद्रीय मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने सोमवार देर शाम को दी. यूजीसी की रिवाइज्ड गाइडलाइन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है. इच्छुक स्टूडेंट्स वहां से चेक कर सकते हैं.

एचआरडी मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा कि यूजीसी ने विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं से संबंधित अपनी पहले की गाइडलाइन्स को रिवाइज्ड किया है. उन्होंने कहा कि काफी सलाह मशविरा के बाद स्टूडेंट्स की सुरक्षा. प्लेसमेंट और करियर को ध्यान में रखते हुए रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी की गई है.

यूजीसी द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक़ कोरोना वायरस के संकट के मद्देनजर आयोग ने अप्रैल 2020 में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की थी. जिसे विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं और नए एकेडमिक कैलेंडर के बारे में सुझाव देना था.  इसी समिति की रिपोर्ट/अनुशंसा के आधार पर यूजीसी ने 29 अप्रैल 2020 को एक गाइडलाइन्स जारी की थीं.

यूजीसी ने एक बार फिर इसी कमेटी से आग्रह किया था कि वह अप्रैल में जारी की गई गाइड लाइन पर पुनर्विचार करे और विश्वविद्यालयों तथा उच्च संस्थानों की परीक्षाओं व एकेडमिक सत्र के बारे में सुझाव दे क्योंकि मौजूदा स्थिति में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.

यूजीसी की रिवाइज्ड गाइडलाइन के मुख्य बिंदु (UGC Revised Guidelines)

  1. फाइनल ईयर/ टर्मिनल सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर 2020 के अंत तक आयोजित की जाएंगी.
  2. फाइनल ईयर/ टर्मिनल सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन/ ऑफलाइन मोड़ में संस्थान अपनी सुविधा के अनुसार करा सकते हैं.
  3. फाइनल ईयर/सेमेस्टर के स्टूडेंट्स का मूल्यांकन उनके द्वारा दी परीक्षा के आधार किया जायेगा.
  4. जो स्टूडेंट्स फाइनल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता तो उन्हें विश्वविद्यालय या संबंधित संस्थान द्वारा आयोजित कराई जाने वाली विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए अवसर दिया जायेगा.
  5. विश्वविद्यालय/ संस्थान यह स्पेशल परीक्षा जब उचित समझे तब करा सकता है लेकिन यह व्यवस्था केवल शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए ही मान्य होगी.
  6. बाकी परीक्षाओं के बारे में {जैसे, बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष/प्रथम सेमेस्ट या द्वितीय सेमेस्टर के लिए} 29 अप्रैल 2020 को जारी गाइड लाइन मान्य होगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में FSO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, कौन कर सकता है अप्लाई?
बिहार में FSO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, कौन कर सकता है अप्लाई?
पिछले एक साल में यूपी में कितने स्कूल हुए बंद? जानिए पूरा सच
पिछले एक साल में यूपी में कितने स्कूल हुए बंद? जानिए पूरा सच
IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
DPS की हेड गर्ल से NEET PG में AIR 2! जानें कैसे रचा डॉ. पल्लाक्षी ने ये इतिहास
DPS की हेड गर्ल से NEET PG में AIR 2! जानें कैसे रचा डॉ. पल्लाक्षी ने ये इतिहास

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 4 लोग गंभीर रूप से घायल
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
CM विजय पर भड़के उदयनिधि स्टालिन, बोले- 'वह सिर्फ गाना गा रहे...'
CM विजय पर भड़के उदयनिधि स्टालिन, बोले- 'वह सिर्फ गाना गा रहे...'
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget