एक्सप्लोरर

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, इस डेट पर होगा एग्जाम

UGC NET 2024 Registration: यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज बंद हो जाएंगे. अब तक न किया हो तो अब कर दें अप्लाई, यहां देख लें जरूरी डिटेल.

NTA To Close UGC NET June Exam 2024 Registration Today: यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है. वे कैंडिडेट्स जो योग्य और इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. एनटीए आज के बाद एप्लीकेशन लिंक बंद कर देगी. एग्जाम कब आयोजित होगा, फीस कब तक जमा की जा सकती है और फॉर्म कब तक एडिट होंगे, ये जरूरी जानकारियां आप यहां से देख सकते हैं.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा. यहां से आवेदन करने के साथ ही सभी डिटेल भी पता किए जा सकते हैं.

आगे बढ़ी थी लास्ट डेट

बता दें कि पहले यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 10 मई थी जिसे आगे बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया. इसी के अनुसार फीस जमा करने और फॉर्म एडिट करने की तारीखों में भी बदलाव किया गया है.

ये हैं नई तारीखें

यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज है पर फीस दो दिन बाद तक यानी 16 और 17 मई तक जमा की जा सकती है. इसके बाद एनटीए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोलेगी जिसके तहत आवेदनों में जरूरी सुधार किए जा सकते हैं. इसके लिए तारीख तय हुई है 18 मई. इस दिन से 20 मई तक एप्लीकेशन करेक्शन किया जा सकता है.

किस डेट पर होगा एग्जाम

ये भी जान ले कि पहले यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 16 जून के दिन किया जाना था लेकिन इसी दिन यूपीएससी सीएसई की प्री परीक्षा पढ़ने से नेट परीक्षा की तारीख आगे बढ़ायी गई. अब इसका आयोजन 18 जून 2024 के दिन किया जाएगा.

इतना लगेगा शुल्क

यूजीसी नेट परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए आपको 1150 रुपये शुल्क देना होगा. ये शुल्क जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है. जबकि एससी, एसटी और थर्ड जेंडर के लिए शुल्क 325 रुपये है. पेमेंट केवल ऑनलाइन करना होगा, चाहे ये क्रेडिट कार्ड से कर दें, चाहें डेबिट कार्ड से या नेट बैंकिंग से.

कोई समस्या हो तो यहां कॉन्टैक्ट कर सकते हैं

यूजीसी नेट परीक्षा के आवेदन से लेकर किसी और फील्ड में कहीं समस्या हो तो नीचे दिए फोन नंबर और ईमेल एड्रेस पर संपर्क कर। सकते हैं. फोन नंबर है - 011 – 40759000/ 011 – 69227700. ईमेल एड्रेस है - ugcnet@nta.ac.in.

यह भी पढ़ें: 15 मई को दिल्ली के केंद्रों पर नहीं आयोजित होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा, तारीख में हुआ बदलाव  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म
CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म
SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
CAT 2026 आवेदन शुरू, जानिए कब होगी परीक्षा और कौन कर सकता है अप्लाई
CAT 2026 आवेदन शुरू, जानिए कब होगी परीक्षा और कौन कर सकता है अप्लाई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 2 हजार पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से सैलरी तक सबकुछ
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 2 हजार पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से सैलरी तक सबकुछ

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget