एक्सप्लोरर

UGC Guidelines 2020: यूजीसी की संभवतः आज जारी होने वाली गाइलडलाइंस का क्या पड़ेगा कॉलेज़ और यूनिवर्सिटीज़ पर असर

यूजीसी संभवतः आज गाइडलाइंस जारी करेगा, जिनके आधार पर नये एकेडमिक सेशन का कामकाज और पेंडिंग परीक्षाओं का भविष्य तय होगा. जानते हैं कि यूजीसी की गाइडलाइंस का क्या हो सकता है कॉलेज़ और यूनिवर्सिटीज़ पर असर.

UGC Guidelines To Be Released Today: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन संभवतः आज गाइडलाइंस जारी करेगा, जिसके आधार पर इस एकेडमिक सेशन से लेकर पेंडिंग परीक्षाओं तक के बारे में निर्णय लिया जा सकेगा. इस साल कोरोना की वजह से शिक्षा से जुड़ा हर छोटा-बड़ा पहलू प्रभावित है. फिर चाहे वो पेंडिंग परीक्षाएं हों, नये सेशन की शुरुआत हो या रिजल्ट की घोषणा. कहीं बार-बार एग्जाम पोस्टपोन किए जा रहे हैं, कहीं ओपेन बुक एग्जाम कंडक्ट हो रहे हैं. हालांकि कोई भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी अंतिम निर्णय के पहले यूजीसी की गाइडलाइंस आने का इंतजार कर रहे हैं. चूंकि अथॉरिटी बॉडी यूजीसी ही है इसलिए सबको उसी के अनुसार चलना है. यूजीसी द्वारा जारी की जा रही इन गाइडलाइंस को लागू करते समय कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ को अपने स्तर पर भी चीज़ों को देखना होगा. दरअसल हर यूनिवर्सिटी के अपने तरीके अपना सेशन कंडक्ट कराने का तरीका होता है. ऐसे में वे हर नियम को ठीक उसी रूप में कितना फॉलो कर पाते हैं, ये देखने वाला होगा.

कुछ दिनों पहले भी आयी थी गाइडलाइंस –

कुछ दिनों पहले भी यूजीसी की गाइडलाइंस आयी थी जिनमें केवल फाइनल ईयर की परीक्षा करवाने और बाकी वर्ष के स्टूडेंट्स को इंटर्नल ऐसेसमेंट के आधार पर प्रमोट करने की बात कही गयी थी. यही नहीं पुराने स्टूडेंट्स के लिए नये सेशन की शुरुआत 1 अगस्त से और नये स्टूडेंट्स के लिए नए सेशन की शुरुआत 1 सितंबर से करने की योजना बनी थी. इस स्टेटमेंट के आने के बाद भी कइ जगहों पर बात बनी नहीं क्योंकि केवल फाइनल ईयर की परीक्षाओं को कंडक्ट कराने वाली बात भी बहुत से स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स को नगावर गुज़री. कोरोना के खतरे को देखते हुए बहुत से स्टूडेंट्स परीक्षा देने को तैयार नहीं दिखे. पंजाब जैसे राज्य में परीक्षाएं 15 जुलाई तक के लिए पोस्टपोन कर दी गयीं. दिल्ली में ओपेन बुक एग्जाम भी टालने पड़े.

कोरोना ने दिया है मौका –

यूजीसी की गाइडलाइंस आने के बाद ही स्थितियां पूरी तरह साफ होंगी पर एक बात तो पक्की है कि उनके द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करने में बहुत से कॉलेजेस और यूनिवर्सिटीज़ को खुद को अपग्रेड करना होगा. इस बारे में बात करते हुए वीएसएसडी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर मनोज अवस्थी कहते हैं, कि कई बार जब ऑनलाइन क्लासेस कराने की बात आयी तो कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे. यूं तो कोरोना का कोई भी पॉजिटिव आस्पेक्ट नहीं है पर इस स्थिति के बनने से कॉलेजेस भविष्य में इस तरह की कंडीशंस को हैंडल करने के लिए खुद को इक्विपड कर पाएंगे. यह समय खुद को टेक्नोलॉजिकली अपग्रेड करने का है. हालांकि ऑनलाइन क्लासेस कभी भी रियल क्लासेस की जगह नहीं ले सकती पर जब तक कोई विकल्प नहीं है तब तक स्टूडेंट्स का साल बर्बाद न हो इसके लिए इनका सहारा लिया जा सकता है. ये मौका है कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी आने वाले समय के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं.

राहत मिलेगी या बढ़ेगी चुनौती –

यूं तो गाइडलाइंस जारी होने के बाद स्थितियां साफ हो जाएंगी लेकिन सभी के लिए इन्हें लागू करना कितना संभव होगा, यह समय ही बताएगा. किस राज्य में कोरोना की स्थिति क्या है, किसकी परीक्षाएं हो चुकी हैं, किसकी थोड़ी सी बाकी हैं, कहां के स्टूडेंट्स परीक्षा कराने का विरोध करते हैं या कहां के इंटर्नल एसेसमेंट पर राजी होते हैं यह सब भी बिंदु कॉलेजेस को देखने होंगे. ऑनलाइन रिजल्ट डिक्लेयर करने से लेकर ऑनलाइन परीक्षाएं कराने तक के संसाधन किसके पास हैं ये भी देखना होगा. शहर और सुविधाओं का स्तर स्टूडेंट्स के लेवल पर भी देखना होगा. हर जगह के स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लासेस एक्सेस नहीं कर सकते. ऐसा ही मुद्दा फीस का भी है. खैर कुछ समय में यूजीसी की गाइडलाइंस आ जाने के बाद कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ को कितनी राहत मिलती है या कितनी चुनौती, यह साफ हो जाएगा.

UGC Guidelines Live Updates: यूनिवर्सिटी और कॉलेज में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के एग्जाम होंगे या नहीं, आज हो सकता है फैसला 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget