एक्सप्लोरर

UGC Guidelines 2023: यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी के लिए जारी की नई गाइडलाइन्स, अब विश्वविद्यालयों को करना होगा ये काम...

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा है कि अब सभी हायर एजुकेशन इंस्टीटूशन्स को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीचे दी गई जानकारी रखनी होंगी.

UGC Guidelines 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं. जिसके अनुसार अब हायर एजुकेशन इंस्टीटूट्स को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी की ओर से तय की गई जानकारी रखनी होगी. वेबसाइट पर संस्थानों को कोर्सेज, फीस, कैलेंडर, हॉस्टल, फेलोशिप, स्कॉलरशिप व अन्य जानकारी उपलब्ध  करानी होगी.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार की ओर से कहा गया है कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संस्थानों की मूलभूत जानकारी जानने की इच्छा होती है. पता चला है कि कई विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर संस्थान से सम्बन्धित कम से कम जानकारी भी मौजूद नहीं है. कई मामलों में तो वेबसाइट काम ही नहीं कर रही है या फिर अपडेट नहीं है. जिसकी वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

देनी होगी ये जानकारी

हायर एजुकेशन इंस्टीटूशन्स को अपने संस्थान का ओवरव्यू, सम्बन्धित अधिनियम, विकास योजनाएं, वार्षिक रिपोर्ट, सम्बद्ध संस्थान/कॉलेज, देश और विदेशों में कैंपस की जानकारी देनी होगी. इसके अलावा संस्थानों को प्रशासनिक अधिकारियों जैसे- कुलपति, उप-कुलपति, रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, मुख्य सतर्कता अधिकारी, लीडरशिप के बारे में बताना होगा. एकेडमिक की बात करें तो एकेडमिक प्रोग्राम, कैलेंडर, डिपार्टमेंट, स्कूल, सेंटर, लाइब्रेरी आदि की जानकारी वेबसाइट पर होना जरूरी है.

वहीं, प्रॉस्पेक्टस, एडमिशन, दाखिले के नियम, फीस, फीस रिफंड के नियम भी आधिकारिक वेबसाइट पर होना जरूरी है. रिसर्च डिपार्टमेंट से आरएंडडी सेल, पब्लिकेशन, पेटेंट्स, फॉरेन/इंडस्ट्री कोलैबोरेशन, एमओयू आदि जानकारी मांगी गई है. इसके अलावा हॉस्टल, फेलोशिप, स्कॉलरशिप, एकेडेमिक क्रेडिट बैंक, डिजीलॉकर आदि की जानकारी वेबसाइट पर संस्थानों को देना जरूरी किया गया है.

इनके अलावा वेबसाइट पर संस्थानों की तरफ से ई-समाधान, स्टूडेंट ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी, ओम्बड्समैन, इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल, एंटी-रैगिंग सेल, एलुमिनाई एसोसिएशन, एलुमिनाई कोआर्डिनेशन सेल, आरटीआई, सर्कुलर, नोटिस, अनाउंसमेंट, न्यूजलेटर, न्यूज, लेटेस्ट इवेंट, उपलब्धियां, जॉब ओपेनिंग्स, रिजर्वेशन रोस्टर, पिक्चर गैलरी के साथ फोन नंबर, ईमेल और एड्रेस भी डालना होगा. संस्थानों को वेबसाइट की आखिरी में शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी की वेबसाइट्स के लिंक भी देने होंगे.

यह भी पढ़ें: BSSC से लेकर JSSC तक यहां निकली है बंपर पद पर नौकरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agniveer Salary: 4 साल में अग्निवीरों को कितना मिलता है पैसा, एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?
4 साल में अग्निवीरों को कितना मिलता है पैसा, एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?
EAC PM Report: भारत में घटेंगे स्कूली बच्चे, 2036 तक प्राइमरी ग्रुप में 20% की कमी का अनुमान 
भारत में घटेंगे स्कूली बच्चे, 2036 तक प्राइमरी ग्रुप में 20% की कमी का अनुमान 
Women in Management: किस देश में महिलाएं सबसे ज्यादा बन रहीं मैनेजर, किस नंबर पर अपना भारत?
किस देश में महिलाएं सबसे ज्यादा बन रहीं मैनेजर, किस नंबर पर अपना भारत?
BPSC: टीआरई-4 के लिए 10 लाख आवेदन, 1 सीट पर 30 कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला
टीआरई-4 के लिए 10 लाख आवेदन, 1 सीट पर 30 कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget