एक्सप्लोरर

इसे कहते हैं सक्सेस स्टोरी... गरीब छात्र ने तय किया झोपड़पट्टी से IIT तक का सफर, मां ने बताई मेहनत की कहानी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपने बेटे की तारीफ कर रही है जिसने मेहनत से IIT में प्रवेश परीक्षा पास की है. वीडियो को फिजिक्स वाला की ओर से शेयर किया गया है.

सोशल मीडिया पर आज तक आपने कई अतरंगी वीडियो वायरल होते हुए तो देखे होंगे. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपका दिल जीत लेगा. इस वीडियो में एक मां अपने बेटे की तारीफ कर रही है. उस मां का कहना है कि उसका बेटा आईआईटी में सिलेक्ट हुआ है. बेटे ने दिन रात एक कर एग्जाम की तैयारी की और परीक्षा में सफलता भी पाई.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को फिजिक्स वाला की तरफ से शेयर किया गया है. इस वीडियो में फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे खुद दिख रहे हैं. वह किसी छात्र के घर में बैठे हैं जिसने आईआईटी में एंट्रेंस की परीक्षा पास की है. वीडियो में अलख पांडे छात्र के साथ खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं. छात्र की मां उन्हें बता रही हैं कि कैसे उनके बेटे ने आईआईटी की तैयारी के लिए दिन-रात एक कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि कई बार तो उनके बेटे को पढ़ाई करने के लिए पड़ोसी का वाईफाई इस्तेमाल करना पड़ा था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Physics Wallah (PW) (@physicswallah)

मां ने बताई बेटे की मेहनत

स्लम से आईआईटी तक का सफर तय करने वाले छात्र की मां अलख पांडे को बता रही हैं कि पढ़ते-पढ़ते थक जाता तो कभी इधर लेट जाता था. किताब लेकर कभी इधर कभी कुर्सी पर. नेट खत्म होने पर छत पर चढ़ जाता था, दूसरे के वाई फाई के लिए. वीडियो में अलख पांडे छात्र के साथ ही खाना खाते नजर आ रहे हैं.

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

इस वीडियो को अभी तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि वह वाकई जमीन से जुड़े हैं. एक अन्य यूजर ने कहा कि अलख सर का दिल सोने का है. ​अलख पांडे यानि फिजिक्स वाला के यूट्यूब चैनल पर मिलियन में सब्सक्राइबर हैं. उन्होंने मोटिवेशन और शिक्षा पर कई किताबें भी लिखी हैं. उन्हें शिक्षा में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित किया गया है.

यह भी पढ़ें- Budget 2024: पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए बजट में हुआ ये बड़ा ऐलान, पहले चार साल में मिलेगा ये फायदा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
इन पांच तरीकों को पढ़ाई में कर लें शामिल, कभी स्टडी से नहीं भटकेगा फोकस
इन पांच तरीकों को पढ़ाई में कर लें शामिल, कभी स्टडी से नहीं भटकेगा फोकस
IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget