एक्सप्लोरर

IAS Success Story: चार प्रयासों में पूरी की उत्सव ने IIT से IAS तक की दूरी, कैसा रहा उनका यह सफर, जानते हैं

आगरा के उत्सव ने साल 2017 में अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 33वीं रैंक के साथ टॉप किया था. IIT Patna से पास आउट उत्सव ने कैसे तय किया यह सफर, आइये जानते हैं.

Success Story Of IAS Topper Utsav Gautam: आगरा के उत्सव ने चौथे अटेम्पट में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाई. साल 2017 में उत्सव ने 33वीं रैंक के साथ परीक्षा में टॉप किया था. साधारण बैकग्राउंड के उत्सव को बचपन से ही सिविल सेवा के क्षेत्र में इंट्रेस्ट था. वे क्लास 6-7 से ही इस फील्ड में रुचि लेने लगे थे. उनके इस सपने को और बल दिया उनके पिता ने जो हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे. उत्सव को सफलता पाने में चार प्रयास लगे. इस दौरान उन्होंने बहुत सी समस्याओं का सामना भी किया पर कभी हार नहीं मानी. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में उत्सव ने शेयर किए परीक्षा पास करने के कुछ खास टिप्स.

उत्सव का बैकग्राउंड

उत्सव आगरा, उत्तर प्रदेश के हैं और उनका जन्म तथा शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सब यही हुई. वे शुरू से ही पढ़ाई में अच्छे थे, क्लास दसवीं में उनके 91.8 प्रतिशत मार्क्स थे, जबकि बारहवीं में वे लाए थे 87.6 प्रतिशत अंक. जैसा की आप देख सकते हैं कि दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्सव का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. इसी दौरन वे जेईई की तैयारी भी कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने परीक्षा पास की और आईआईटी पटना में एडमिशन ले लिया. यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद उत्सव ने करीब दस महीने एक कंपनी में नौकरी भी की. तभी उन्हें अपने बचपन के सपने की ओर रुख करने का मन किया और उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी.

लंबे इंतजार के बाद मिली सफलता

अपनी तरफ से सारे प्रयास करने के बावजूद उत्सव को सिविल सेवा में बार-बार असफलता मिलती रही. ऐसे में उनके पास दो विकल्प थे, या तो वे हार मानकर बैठ जाएं या दोगुनी मेहनत से फिर जुट जाएं. उत्सव ने हमेशा दूसरे ऑप्शन को चुना. उन्होंने धीरे-धीरे अपनी कमियों को सुधारा और अंततः तीन प्रयासों में फेल होने के बाद साल 2017 में अपने चौथे प्रयास में वे न सिर्फ परीक्षा पास करने में सफल हुए बल्कि 33वीं रैंक के साथ टॉपर भी बने. उत्सव मानते हैं कि सिविल सेवा आपको सोसाइटी में पॉजिटिव चेंजेस लाने का सबसे अच्छा मौका देती है. इसी वजह से वे हमेशा से इस क्षेत्र में आना चाहते थे.

ऐसे की तैयारी

उत्सव अपनी तैयारी के विषय में बात करते हुए कहते हैं कि उन्होंने प्री के लिए बेसिक बुक्स ही चुनी थी. इन्हें ही बार-बार पढ़ा. ये वही किताबे हैं जो ज्यादातर यूपीएससी कैंडिडेट्स पढ़ते हैं. इसके साथ ही वे एनसीईआरटी की किताबों को भी तैयारी के लिए बहुत जरूरी मानते हैं. वे कहते हैं कि इनसे जरूर पढ़ें जो आपकी बेसिक्स कवर करती हैं. इसके अलावा खास यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत सी वेबसाइट्स हैं, इन पर भी जा सकते हैं.

देखें उत्सव गौतम द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अगर बात करें मेन्स की तो इस एग्जाम के लिए उत्सव सबसे अधिक महत्व ऑप्शनल विषय को देते हैं. उनका ऑप्शनल मैथ्स था और उन्होंने इन चार प्रयासों में कभी इसे नहीं बदला. ऑप्शनल के बाद वे जीएस पर फोकस करने के लिए कहते हैं और अंत में आते हैं ऐस्से पर. उनके अनुसार यह पेपर आपको अतिरिक्त अंक दिला सकता है इसलिए इस पर भरपूर ध्यान दें. इसके लिए आपको कुछ खास नहीं करना है बस रोज एक निबंध लिखना है ताकी आपकी प्रैक्टिस हो जाए.

उत्सव की सलाह

दूसरे यूपीएससी कैंडिडेट्स को उत्सव यही सलाह देते हैं कि रिवीजन पर जितना हो सके फोकस करें यह परीक्षा में सफलता पाने का मूल मंत्र है. वे खुद भी अपनी रिवीजन की स्ट्रेटजी हर परीक्षा के पहले कुछ इस प्रकार बनाते थे कि 15 दिन में एक रिवीजन करना है, 5 दिन में दूसरा रिवीजन करना है और ऐसे ही आगे की प्लानिंग होती थी. पूरी तैयारी शेड्यूल बनाकर करें और एक सर्टेन स्टेज पर पहुंच जाने के बाद खूब प्रैक्टिस करें. अभ्यास से बढ़कर कुछ भी नहीं है. जो तय करें उसे उसी समय-सीमा के अंदर खत्म जरूर करें.

अपनी बात को खत्म करते हुए उत्सव एक लाइन कहते हैं कि, जहां प्रयत्नों की ऊंचाई बहुत ऊंची हो जाती है, वहां नसीबों को भी झुकना पड़ता है. इसलिए नसीब को अच्छे या बुरे किसी भी अवस्था के लिए दोष न दें और बस ईमानदार कोशिश करें, सफल जरूर होंगे. यह भी याद रखें कि बाहर की परेशानियां आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती अगर आप अंदर से परेशान नहीं हैं. इसलिए अपना इनर पीस बनाकर रखें और कठिन परिश्रम करें, सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: तमाम मुश्किलों के बावजूद नहीं रुके अनुज और तीसरे प्रयास में ऐसे बनें IAS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget