एक्सप्लोरर

IAS Success Story: तीन साल तक असफलता का सामना करने के बाद भी नहीं टूटने दी हिम्मत और ऐसे बनीं तृप्ति IAS

महाराष्ट्र की तृप्ति अंकुश तीन बार असफलता का मुंह देखने के बाद लगभग अपने सपने को त्यागने का मन बना चुकी थीं पर परिवार के सहयोग से वे दोबारा उठ खड़ी हुयीं और अबकी बार सफलता हासिल करके ही दम लिया

Success Story Of IAS Trupti Ankush: महाराष्ट्र की तृप्ति अंकुश धोड़मिसे उन कैंडिंडेट्स के लिए बड़ा उदाहरण हैं जो किसी न किसी बहाने के पीछे छिपकर अपनी असफलता को जायज ठहराते हैं. आठ साल का वैवाहिक जीवन साथ में नौकरी और महानगर की भागदौड़ के बीच तृप्ति को समय की बेतहाशा कमी रहती थी. लेकिन उन्होंने कभी किसी रुकावट को आड़े नहीं आने दिया और वो कर दिखाया जिसका ज्यादातर लोग केवल सपना ही देखते हैं. जैसा की यूपीएससी के कैंडिडेट्स अधिकतर केसेस में मानते हैं कि इस परीक्षा के लिए फुल डेडिकेशन चाहिए. इसके साथ ही कुछ और करने पर लक्ष्य प्राप्ति और मुश्किल हो जाती है लेकिन तृप्ति ने इस बात को धता बताते हुए  नौकरी और शादी के साथ ही न केवल यूपीएससी परीक्षा दी बल्कि पास भी कर के दिखाया.

हालांकि उनका यह सफर आसान नहीं था. पहले तीन अटेम्पट्स में जब उनका सेलेक्शन नहीं हुआ तो वे लगभग डिप्रेस्ड होकर सिविल सर्विस देने की बात दिमाग से निकाल चुकी थीं. पर यही मौका था जब उनके पति ने आगे बढ़कर उनका सपोर्ट किया और उन्हें विश्वास दिलाया की वे इस परीक्षा को पास कर सकती हैं अभी बहुत मौके हैं. उन्होंने अपने पति की बात रखी और आईएएस बनने के अपने सपने को हकीकत में बदल लिया.

प्राइवेट नौकरी के दौरान आया ख्याल –

तृप्ति ने पुणे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से प्रोडक्शन इंजीनियर के तौर पर 2010 में ग्रेजुएशन किया. तुरंत ही उन्हें लार्सन एंड टर्बो कंपनी में प्लेसमेंट मिल गया. यहां उन्होंने चार साल 2010 से 2014 तक काम किया और बेस्ट इंप्लॉई के तौर पर खुद को प्रमाणित किया. यहां काम करने के दौरान ही एक दिन उन्हें ख्याल आया कि उनकी वर्तमान नौकरी उनकी क्षमताओं से कहीं कम है और वे इससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हैं. तभी उन्होंने महाराष्ट्र सर्विस कमीशन की तैयारी शुरू करी. यहां भी दूसरे अटेम्पट में उनका चयन हुआ और उन्हें महाराष्ट्र जीएसटी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट सेल्स कमीशनर की जॉब मिल गयी. इस परीक्षा को पास करने से उनका मोरल हाई हुआ और उन्होंने अबकी बार यूपीएससी परीक्षा देने  की सोची.

बार-बार की असफलता से भी न हुईं निराश –

तृप्ति ने नौकरी और बाकी कामों के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू तो कर दी लेकिन हर बार कुछ न कुछ कमी रह जाती थी. लगातार तीन बार असफलता का मुंह देखने के बाद तृप्ति के हौंसले ने जवाब दे दिया. एक समय आया जब वे सोचने लगी कि उनके पास एक अच्छी नौकरी है, बढ़िया वैवाहिक जीवन है तो आखिर वे क्यों एक ऐसी चीज़ के पीछे भाग रही हैं जो उनके बार-बार प्रयास करने के बावजूद उन्हें हासिल नहीं हो रही. इस विचार के साथ उन्होंने यूपीएससी का आडिया ड्रॉप करने का मन बना लिया. कुछ समय के ब्रेक के बाद उनके पति ने उनका हौंसला बढ़ाया और उनका खोया विश्वास दोबारा हासिल करने में उनकी मदद की. उन्होंने तृप्ति से कहा कि वे कोई भी मुकाम भी हासिल कर सकती हैं और अभी तो कई अटेम्पट्स बाकी हैं. तृप्ति भी पूरी हिम्मत से दोबारा जुट गयीं और अबकी बार उन्होंने सफलता हासिल करके ही दम ली.

तृप्ति देती हैं ये टिप्स –

तृप्ति कहती हैं की यूपीएससी का सफर आसान नहीं होता पर उसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जो पाया ही न जा सके. अगर सही प्लानिंग और अपनी कमियों को दूर करते हुये प्रयास किया जाये तो सफलता जरूर मिलती है. वे कहती हैं कैंडिडेट की साइकोलॉजी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि 2016 में मेन्स तक पहुंच जाने के बाद साक्षात्कार में न होने के सदमे ने उन्हें इस कदर झकझोरा था कि 2017 का पेपर देते समय उनका दिमाग बिलकुल भी केंद्रित नहीं था. इसका डबल नुकसान उन्हें 2017 में हुआ जब प्री में भी चयन नहीं हुआ. इसलिये वे कहती हैं कि कैंडिडेट को अपने दिमाग को हमेशा स्ट्रांग रखना चाहिये. अगर आपको लगता है कि आप कर सकते हैं तो आप सच में कर लेंगे. इसके उलट बात भी उतनी ही सही है. इसी सोच के साथ तृप्ति अंकुश धोड़मिसे ने साल 2018 में 16वीं रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा न केवल पास करी बल्कि टॉपर्स में भी शामिल हुयीं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
मेडिकल कॉलेजों के लिए NMC की सख्ती, 70 संस्थानों को नोटिस; तुरंत लगानी होगी CCTV व्यवस्था
मेडिकल कॉलेजों के लिए NMC की सख्ती, 70 संस्थानों को नोटिस; तुरंत लगानी होगी CCTV व्यवस्था

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget