एक्सप्लोरर

IAS Success Story: कॉमर्स ग्रेजुएट से IAS ऑफिसर बनने तक, कैसे तय किया शिवानी गोयल ने यह कठिन सफर?

दिल्ली की शिवानी ने अपने दूसरे प्रयास में साल 2017 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 15वीं रैंक के साथ टॉप किया. उनके अनुसार ऐस्से और एथिक्स ऐसे पेपर हैं जिनमें कम एफर्ट्स के साथ ज्यादा मार्क्स पाएं जा सकते हैं. आज जानते हैं शिवानी से इन पेपर्स की तैयारी के बारे में.

Success Story Of IAS Topper Shivani Goel: दिल्ली में जन्मी और वहीं पली-बढ़ी शिवानी ने दूसरे प्रयास में साल 2017 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा 15वीं रैंक के साथ पास की. दिल्ली के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने वाली शिवानी को परीक्षा देने के लिए एक साल रुकना पड़ा क्योंकि वे न्यूनतम उम्र सीमा तक नहीं पहुंची थी. हालांकि अपने गोल को लेकर क्लियर शिवानी ने इसकी तैयारी जरूर बहुत पहले से शुरू कर दी थी. अपने पहले प्रयास में असफल होने के बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में कमियों को दूर किया और न केवल सेलेक्ट हुईं बल्कि टॉपर भी बनीं. शिवानी मानती हैं कि बाकी विषयों की तैयारी के अलावा ऐस्से और एथिक्स दो ऐसे पेपर हैं जिनमें बाकी सब्जेक्ट्स की तुलना में कम मेहनत से भी अच्छे अंक लाए जा सकते हैं, अगर कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए तो. आज जानते हैं शिवानी से इन दोनों पेपर को अच्छे अंकों से पास करने के टिप्स.

 ऐस्से के लिए पहले से तैयार कर लें कुछ विषय

शिवानी दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में बात करते हुए कहती हैं कि ऐस्से के विषय में जानकारी पाने के लिए जब आप पिछले साल के प्रश्न-पत्र देखेंगे तो पाएंगे कि कुछ विषय ऐसे होते हैं जिनसे हर अल्टरनेट ईयर में प्रश्न आते हैं. जैसे एजुकेशन, वुमेन, एनवायरमेंट आदि. कुछ ब्रॉड विषयों की तैयारी आप पहले से कर सकते हैं. हालांकि निबंध में जिस विषय पर बात की जा रही हो, उसी पर टिके रहें पर कुछ कॉमन विषयों पर इंट्रो और एंडिंग तैयार रखें ताकि पेपर के समय बहुत वक्त न बर्बाद हो. निबंध की शुरुआत किसी कहानी, कोट या घटना से भी कर सकते हैं. हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है पर इस तरह की शुरुआत अच्छा प्रभाव डालती है. इसी प्रकार एंड भी तैयार कर लें कि विभिन्न विषयों पर बात करते हुए आप एंड में क्या निष्कर्ष देंगे.

निबंध को मल्टी डायमेंशनल बनाएं 

शिवानी कहती हैं कि निबंध लिखते वक्त किसी विषय पर बहुत गहरे उतरने से बेहतर है कि उसके विभिन्न आयामों को छूएं यानी मल्टी डायमेंशनल ऐस्से लिखें. यह अच्छा प्रभाव डालता है. जहां संभव हो अपनी बात के सपोर्ट में एग्जामपल्स डालते चलें. ये एग्जाम्पल रियल लाइफ के हों तो कहना ही क्या. चीजों के तार आपस में जोड़ते हुए आगे बढ़ें, यानी भटकाव से बचें. विषय के फॉर और अगेंस्ट दोनों में अपनी राय रखें पर कुल मिलाकर एक बैलेंस अपरोच के साथ आगे बढ़ें. अंत में सॉल्यूशन के साथ अपनी बात खत्म करें.

 वो लिखें जो पूछा गया है ना कि वो जो आपको आता है

कैंडिडेट्स कई बार यह बड़ी गलती करते हैं कि घर से जो विषय तैयार करके गए होते हैं, उससे मिलता-जुलता विषय आने पर वे बस वही लिख देते हैं यह नहीं देखते कि प्रश्न में आखिर पूछा क्या गया है. इस बात का ध्यान रखें कि विषय क्या है और उससे भटकें नहीं. इसके लिए पेपर के पहले कुछ दिन रोज ऐस्से लिखने की प्रैक्टिस करें ताकि मुख्य परीक्षा वाले दिन आपको समस्या न हो. कई बार अभ्यास न करने से कैंडिडेट समय की कमी महसूस करते हैं और शुरुआत तो अच्छे से करते हैं पर अंत तक आते-आते पूरा रिदम बिगड़ जाता है.

आप यहां शिवानी गोयल द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए गए इंटरव्यू का वीडियो भी देख सकते हैं

 एथिक्स के लिए बहुत जरूरी है सिलेबस

शिवानी कहती हैं कि यूं तो सिलेबस हर पेपर के लिए बहुत जरूरी होता है पर जहां तक बात एथिक्स की है तो इसे तैयार करने से पहले सिलेबस सामने रखकर बैठें. एक-एक विषय को उठाते जाएं और देखते चलें कि इसके अंतर्गत किस प्रकार की सामग्री लिखने की आवश्यकता है. पिछले साल के पेपर देखें और यह चेक करें कि टॉपर्स ने कैसे आंसर लिखे हैं. जिस बिंदु पर चर्चा हो रही हो उस पर ही बात करें. एक ऑफिसर की तरह समाधान बताने का प्रयास करें न कि समस्या कहकर छोड़ दें.

यहां भी अपनी बात के पक्ष में जीवन की आम चीजों के उदाहरण दें और डे टू डे लाइफ में होने वाली घटनाओं का जिक्र करके अपनी बात का समर्थन करें. परीक्षा के पहले अभ्यास कर लेंगे और पिछले साल के पेपर देख लेंगे तो समस्या नहीं होगी.

यह ध्यान रखें कि इन दो पेपरों में थोड़े से प्रयास से बहुत अच्छे अंक लाए जा सकते हैं जो आपकी ओवर-ऑल रैंक सुधारने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए इन दोनों पेपरों को भी पूरी गंभीरता से लें और जमकर इनकी तैयारी करें.

IAS Success Story: IIT ग्रेजुएट लविश ने पहली बार में पास की UPSC परीक्षा और बन गए IAS, कैसे? जानें यहां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget