एक्सप्लोरर

IAS Success Story: चार बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंचकर रिजेक्ट होने वाले संदीप ने नहीं टूटने दी हिम्मत और ऐसे बनें UPSC टॉपर

एक, दो नहीं पूरे चार बार साक्षात्कार राउंड तक पहुंचने वाले संदीप कुमार मीना ने अंततः साल 2017 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास की. साधारण परिवेश के संदीप से जानते हैं उनकी सफलता का राज.

Success Story Of IAS Topper Sandeep Kumar Meena: हमारे आज के टॉपर उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्त्रोत हैं जिन्हें लगता है कि एक बिलो एवरेज स्टूडेंट कभी यूपीएससी जैसी परीक्षा में सफल नहीं हो सकता. राजस्थान के छोटे से गांव दौसा के संदीप उन्हीं कैंडिडेट्स में से आते हैं जो अपनी स्कूल लाइफ से लेकर कॉलेज लाइफ तक कभी बहुत अच्छे स्टूडेंट नहीं रहे फिर भी उन्होंने आईएएस और आईपीएस जैसी सेवा में जाने का सपना देखा और अपनी हिम्मत और आत्मविश्वाश से उसे सच भी कर दिखाया. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में संदीप ने अपने सफर के बारे में खुलकर बात की. आइये जानें विस्तार से.

 

हाईस्कूल के बाद बिगड़ा ट्रैक –

संदीप का जन्म और पालन-पोषण दौसा में ही हुआ. क्लास दस तक की शिक्षा भी उन्होंने यही ग्रहण की और इस स्टेज तक उनका ट्रैक रिकॉर्ड ठीक था. क्लास दसवीं फर्स्ट डिवीजन से पास करने के बाद संदीप को आगे की पढ़ाई के लिए जयपुर भेज दिया गया क्योंकि गांव में अच्छे स्कूल नहीं थे. यहां आकर संदीप की संगत बिगड़ी और घर से दूर आकर उनका मन पढ़ाई से हट गया. पढ़ाई का यह बिगड़ा क्रम ग्यारहवीं से लेकर ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष तक चला. लगभग हर क्लास में उनके सेकेंड डिवीजन या और कम अंक आए. हालांकि इतने कम अंकों के बावजूद अपने चाचा की प्रेरणा से संदीप यूपीएससी के क्षेत्र में आने का मन बनाने लग गए थे. उनके चाचा भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे.

परिवार को मनाना हुआ मुश्किल –

संदीप को जयपुर भेजने के बाद उनके प्रदर्शन में आयी गिरावट को देखते हुए उनका परिवार यूपीएससी की कोचिंग के लिए उन्हें दिल्ली भेजने को तैयार नहीं था. संदीप ने बड़ी कठिनाई से उन्हें मनाया और घरवालों के इन शब्दों के साथ दिल्ली आ गए कि अगर तुम वहां भी नहीं पढ़ते तो अपनी ही जिंदगी खराब करोगे. दरअसल परिवार जयपुर वाले अनुभव से डरा हुआ था. संदीप के कान में भी दिन-रात अपने किसान माता-पिता के ये शब्द गूंजते रहते. इस समय तक उन्हें यह अहसास हो गया था कि अब तक जो हुआ सो हुआ अब उन्हें सफलता पानी है और बचपन से मां जो अफसर बनने की शिक्षा देती थी उसे किसी भी हाल पूरा करना है.

देखें  संदीप कुमार मीना द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

बार-बार देखा असफलता का मुंह –

संदीप कहते हैं कि हालांकि वे कभी अच्छे स्टूडेंट नहीं रहे फिर भी उनके अंदर एक अलग तरह का आत्मविश्वास था कि वे यह सबसे कठिन माने जानी वाली परीक्षा पास कर लेंगे. दिन-रात मेहनत करके वे अटेम्पट पर अटेम्पट देते गए और हर बार सफलता के एकदम नजदीक आकर असफल होते रहे. संदीप ने साल 2013 से परीक्षा देनी शुरू की और 2017 तक हर साल वे प्री, मेन्स पास करके इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे पर सेलेक्ट नहीं हुए. इतने के बाद भी संदीप ने हार नहीं मानी और अपनी कमियों पर काम किया. अंततः साल 2017 में संदीप का सेलेक्शन हुआ और उन्हें उनका मनचाहा आईपीएस पद मिला. संदीप को यह सफलता पांचवें प्रयास में मिली.

संदीप की सीख –

संदीप कहते हैं कि इस परीक्षा को देने का जब मन बनाएं तो धैर्य के साथ आगे बढ़ने की कसम भी खाएं. चाहे कितनी भी बार असफल हों पर हिम्मत न हारें. वे अपना केस बताते हैं कि न जाने कितनी बार रिश्तेदार उन्हें और मां-बाप को ताना मारते कि कोई छोटी-मोटी नौकरी कर लो यूपीएससी तुम्हारे बस का नहीं, जहां बार-बार साक्षात्कार राउंड तक पहुंचकर बाहर हो जाते हो. संदीप कहते हैं उस समय मैं सोचता था कि इन्हें जवाब वक्त देगा. वे तय करके आए थे कि दिल्ली से खाली हाथ वापस नहीं लौटना है. बार-बार रिजेक्ट हुए पर कभी आत्मविश्वास में कमी नहीं आने दी. अपने अंदर अपने सपने को जीवित रखा. वे कहते भी हैं कि यूपीएससी एक ऐसा क्षेत्र हैं जो आपको आपके हार्डवर्क का फल एक न एक दिन जरूर देता है. इसलिए लगे रहें और कभी असफलता से घबराकर कदम पीछे न करें.

वेस्ट बंगाल में प्राइमरी टीचर्स के लिए निकली बंपर भर्ती, 16,500 पदों के लिए इस तारीख के पहले करें अप्लाई UPPSC PCS Mains 2020: मुख्य परीक्षा का शेड्यूल रिलीज, uppsc.up.nic.in पर जानें विस्तार से

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget