एक्सप्लोरर

IAS Success Story: दो साल, दो प्रयास, दोनों में पास, क्या है मयंक मित्तल की सफलता का राज? जानें यहां

मयंक मित्तल ने साल 2018 और 2019 दोनों में यूपीएससी परीक्षा में अच्छी रैंक के साथ सफलता हासिल की. आज जानते हैं मनोज से की जो कैंडिडेट्स शुरुआत कर रहे हैं, वे कैसे तैयारी करें.

Success Story Of IAS Topper Mayank Mittal: मयंक मित्तल ने दो बार यूपीएससी सीएसई परीक्षा दी और दोनों बार सफल हुए. साल 2018 में उन्होंने पहला प्रयास किया था जिसमें उनकी रैंक थी 105. मयंक को अपनी यह रैंक पसंद नहीं आयी इसलिए उन्होंने दोबारा कोशिश की. साल 2019 की दूसरी कोशिश में मयंक को 29वीं रैंक प्राप्त हुई. जैसा कि हम देख सकते हैं कि मयंक ने पहले प्रयास से ही सफलता पानी शुरू कर दी थी. साथ ही लगातार दो साल उनका चयन हुआ. यही नहीं उनकी रैंक भी सुधरी. आज जानते हैं मयंक से कि जो कैंडिडेट परीक्षा की तैयारी आरंभ कर रहे हैं, वे सही राह कैसे चुनें और कैसे पहले या दूसरे प्रयास में इस एग्जाम को पास किया जाए. दरअसल परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले थोड़ा समय देकर यह जरूर तय कर लेना चाहिए कि किस राह जाना है. कई बार कैंडिडेट्स शुरुआत में हड़बड़ी दिखाते हैं, जिसका नतीजा यह होता है कि आधा साल निकलने के बाद या कई बार एक प्रयास तक कर लेने के बाद उन्हें समझ आता है कि कभी उनकी स्ट्रेटजी गलत है या कभी गलत ऑप्शनल चुन लिया गया है. बेहतर होगा कि राह चुनने में भले समय लग जाए पर रास्ता न भटकें.

आप यहां मयंक मित्तल द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू का वीडियो भी देख सकते हैं

पहला कदम है सिलेबस ठीक से देखना –

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में मयंक कहते हैं कि उन्होंने अपने अनुभव से पाया है कि कैंडिडेट्स को कई बार तैयारी शुरू करने की इतनी जल्दी होती है कि वे सिलेबस भी ठीक से नहीं देखते. यह बहुत बड़ी गलती है जो किसी भी कैंडिडेट को नहीं करनी चाहिए. वे कहते हैं कि मैंने ऐसे भी कैंडिडेट्स देखें हैं जो दो-दो बार अटेम्पट दे चुके होते हैं तो भी उन्हें सिलेबस के बारे में ठीक से जानकारी नहीं होती. इसलिए जल्दबाजी न करें और यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर प्री और मेन्स दोनों परीक्षाओं का सिलेबस भली प्रकार देख लें उसके बाद ही तैयारी आरंभ करें. अगर वेबसाइट पर सिलेबस देखने के बाद भी कुछ कंफ्यूजन हो तो पिछले साल के क्वेश्चन पेपर देख सकते हैं. इनके बारे में मयंक का कहना है कि बाजार में दो तरह के प्रश्न-पत्र मिलते हैं एक में ईयर्स के हिसाब से जानकारी दी होती है और एक में टॉपिक के हिसाब से. वे कहते हैं कि टॉपिक वाला क्वेश्चन बैंक खरीदें. इसे आपको आगे भी आराम रहेगा. जब कोई टॉपिक खत्म करें तो किताब में जाकर देख लें कि इससे कैसे और किस प्रकार के प्रश्न आए थे.

प्री और मेन्स दोनों की तैयारी करें साथ –

मयंक साक्षात्कार में आगे कहते हैं कि डे वन से प्री और मेन्स दोनों की तैयारी साथ शुरू करें. ऐसी योजना न बनाएं कि पहले प्री कर लेंगे फिर मेन्स देखेंगे. इस हिसाब से चलेंगे तो कभी समय से सिलेबस खत्म नहीं हो पाएगा. प्री के बाद मेन्स परीक्षा के लिए जितना समय बचता है, उतना काफी नहीं होता. अगर आप एक साल के समय को दिमाग में लेकर चल रहे हैं और पहले ही मेन्स की तैयारी आरंभ नहीं कर चुके हैं तो इसे कभी समय से खत्म नहीं कर पाएंगे. क्योंकि यह समय रिवीजन, आंसर राइटिंग प्रैक्टिस, मॉक टेस्ट्स देने और डाउट्स क्लियर करने का होता है. न कि इनीशियल लेवल पर प्रिपरेशन शुरू करने का.

बहुत टेस्ट सीरीज के पीछे न भागें –

सिलेबस देखने और बुक लिस्ट तैयार करने के बाद जब आपको लगे कि मतलब भर की तैयारी हो गयी है तो मॉक टेस्ट्स देना शुरू करें. इससे आपकी प्रैक्टिस भी होगी और कमियां भी पता चलेंगी. यहां एक बात का ध्यान और रखें कि बाकी पेपरों के अलावा ऐस्से और एथिक्स के पेपर को भी बराबर महत्व दें. अक्सर कैंडिडेट्स इन्हें इग्नोर कर देते हैं या अंत के लिए छोड़ देते हैं. ज्यादा नहीं पर थोड़ी बहुत प्रैक्टिस इनकी करते रहें. अब आते हैं आंसर राइटिंग पर, बाकी कैंडिडेट्स से अलग मयंक कहते हैं कि, बहुत ज्यादा अभ्यास की जरूरत नहीं है लेकिन एक दिन में एक आंसर भी लिखेंगे तो काफी है. इसके साथ ही केवल एक टेस्ट सीरीज ज्वॉइन करें बहुत के पीछे न भागें. इतना तैयारी के लिए काफी है. अपनी गलतियों को एनालाइज करते हुए चलें और जहां सुधार की गुंजाइश हो उसे समय रहते पूरा कर लें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो जरूर सफल होंगे.

IAS Success Story: IIT से IIM और फिर पहले प्रयास में IAS, प्रत्युष पांडे ने ऐसे तय किया निरंतर सफलताओं का सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget