एक्सप्लोरर

IAS Success Story: IIT से IIM और फिर पहले प्रयास में IAS, प्रत्युष पांडे ने ऐसे तय किया निरंतर सफलताओं का सफर

साल 2019 में पहले ही प्रयास में IAS सेवा के लिए चयनित होने वाले प्रत्युष पांडे ने इसके पहले IIT और IIM से डिग्री ली है. आज जानते हैं कि कैसे उन्होंने पहले ही अटेम्पट में यूपीएससी परीक्षा पास की.

Success Story Of IAS Topper Pratyush Pandey: केवल 24 साल की उम्र में नई दिल्ली के प्रत्युष पांडे ने इतना कुछ हासिल कर लिया है, जिसकी लोग केवल कल्पना ही करते रह जाते हैं. जहां ताउम्र लोग एक सफलता के लिए तरसते हैं वहीं प्रत्युष ने मात्र 24 साल की उम्र में अपने क्षेत्र के सबसे नामी संस्थानों में एडमिशन लेकर दिखा दिया कि कुछ लोग केवल सफल होने के लिए ही बने होते हैं. हालांकि इसके पीछे उनकी सालों की तपस्या और कड़ी मेहनत होती है फिर भी साल दर साल यूं सफल होते जाना आसान नहीं होता.

प्रत्युष ने कानपुर आईआईटी से ग्रेजुएशन किया है और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए. दोनों ही संस्थान अपने क्षेत्र में सर्वोत्तम माने जाते हैं. इसके बाद जिस साल प्रत्युष का पीजी पूरा हुआ उसी साल उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा भी पास की. यही नहीं वे 21वीं रैंक के साथ टॉपर्स की सूची में भी शामिल हुए. मार्च 2019 में उन्होंने एमबीए किया और इसी साल बने आईएएस. कड़ी मेहनत और धैर्य के अलावा आइये जानते हैं क्या रहे प्रत्युष के सक्सेज टूल.

आप यहां प्रत्युष पांडे द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू का वीडियो भी देख सकते हैं

सही रास्ता चुनने के लिए खर्च करें कुछ समय –

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में प्रत्युष पांडे कहते हैं कि जब आप यह तय करते हैं कि यूपीएससी परीक्षा देनी है तो इसके बाद तैयारी के मैदान में कूदने में जल्जबाजी न करें. ये जल्दी आपको मंजिल तक पहुंचने में देर करा सकती है. सबसे पहले सही डायरेक्शन चुनें फिर आगे बढ़ें और डायरेक्शन चुनने में समय दें. इसके लिए प्रत्युष सलाह देते हैं कि गूगल पर जाएं और कम से दस टॉपर्स ब्लॉग देखें. देखें कि उन्होंने क्या स्ट्रेटजी फॉलो की थी, कैसे तैयारी की शुरुआत की थी और सबसे जरूरी यह जानें की यूपीएससी आखिर है क्या और इसे पास करने के लिए किस प्रकार की तैयारी की आवश्यकता होती है. सब जानने-समझने के बाद ही अगला कदम उठाएं.

इसके बाद तय करें बुकलिस्ट –

प्रत्युष कहते हैं कि परीक्षा का नेचर समझने और स्ट्रेटजी कैसे बनानी है यह जानने के बाद अगला महत्वपूर्ण स्टेप है अपनी बुक लिस्ट तैयार करना. वे कहते हैं कि इन ब्लॉग्स पर आपको बुक लिस्ट भी मिल जाएगी लेकिन किसी की भी बुक लिस्ट को ब्लाइंडली फॉलो न करें. हर साल अगर 800 स्टूडेंट्स परीक्षा पास करते हैं तो वे 800 किताबों की लिस्ट आपको बताएंगे जिनमें कुछ कॉमन भी होंगी. ऐसे में आपके लिए अक्लमंदी यह है कि आप थोड़े एफर्ट लगाएं और अपने लिए बुक लिस्ट खुद तैयार करें. प्रत्युष यह भी कहते हैं कि अगर कोई इतना भी एफर्ट नहीं लगाना चाहता कि बुक लिस्ट कैसे बनानी है तो उसको परीक्षा में बैठने की कोई जरूरत नहीं. कुछ कॉमन किताबों के अलावा आपको अपनी जरूरत के मुताबिक सूची बनानी चाहिए.

अगल अहम पड़ाव – ऑप्शनल का चुनाव –

साक्षात्कार में बात करते हुए प्रत्युष आगे कहते हैं कि ऑप्शनल का चुनाव भी एक बड़ा मुद्दा है जो कैंडिडेट को सोच-समझकर करना चाहिए. इसके लिए भी मोटे तौर पर टॉपर्स के ब्लॉग वगैरह देख सकते हैं पर यह याद रहे कि जिस कैंडिडेट ने जो ऑप्शनल चुना होगा वह केवल आपको उसके बारे में बता पाएगा. इसलिए बेहतर होगा इसका चुनाव अपनी जरूरत और रुचि के हिसाब से करें बस कुछ बिंदु हैं जिनका विशेष ख्याल रखें.

सबसे पहले तो यह देख लें कि आपको उस विषय में इंट्रेस्ट है कि नहीं क्योंकि आपको वह लंबे समय तक पढ़ना है. बोर होंगे तो नहीं पढ़ पाएंगे. दूसरी बात यह कि अगर आपके पास समय की कमी है तो ऐसे ऑप्शनल चुनें जो थोड़े छोटे होते हैं. तीसरी अहम बात यह देख लें कि उस विषय का मैटीरियल आसानी से उपलब्ध है या नहीं. कई बार कुछ कैंडिडेट्स ऐसा ऑप्शनल चुन लेते हैं जिनका बाद में स्टडी मैटीरियल ही नहीं मिलता. ऐसे में बाद में उसे बदलने से पहले ही सब देख-परख लें तब चुनाव करें. इस बारे में और जानकारी पाने के लिए टॉपर्स के ब्लॉग देख सकते हैं, पिछले साल के प्रश्न-पत्र देख सकते हैं और कुछ किताबें भी निकालकर देख सकते हैं ताकि अंदाजा हो जाए कि आगे क्या पढ़ना है. यह भी जान लें कि कोई भी ऑप्शनल गलत या सही नहीं होता, जिससे आपका सेलेक्शन नहीं होगा बस कुछ बेसिक बातें पता कर लें.

कोई भी नया कैंडिडेट जो पहली बार यह परीक्षा देने की योजना बना रहा है अगर इन तीन बिंदुओं को सही तौर पर चुन लेगा तो उसकी शुरुआत सही दिशा में हो जाएगी. और शुरुआत सही होने से आधी जंग तो ऐसे ही जीत जाते हैं. इसलिए सही शुरुआत जरूर करें और इसके लिए सही दिशा में कदम बढ़ाएं.

IAS Success Story: IIT और IAS साथ किए पास, ऐसा क्या था सिमी करन की स्ट्रेटजी में खास, आइये जानते हैं   CBSE Board Exams 2021: क्लास 9 से 12 के लिए आरंभ हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें जरूरी निर्देश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
उत्तराखंड के छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, सरकार ला रही नई योजना
उत्तराखंड के छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, सरकार ला रही नई योजना
IIT Delhi AI Course: IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
How To Become Guest Faculty: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कैसे बनें गेस्ट फैकल्टी, कैसे करें आवेदन?
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कैसे बनें गेस्ट फैकल्टी, कैसे करें आवेदन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget