एक्सप्लोरर

IAS Success Story: जमा-जमाया करियर छोड़ गौतम ने क्यों पकड़ी UPSC की राह और कैसे बनें टॉपर? जानें

साल 2018 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा क्रैक करने वाले गौतम इसके पहले आईएफएस एग्जाम भी पास कर चुके हैं, वो भी पहले ही अटेम्प्ट में. जानते हैं गौतम से उनकी स्ट्रेटजी.

Success Story Of IAS Topper Gautam Goyal: यूपीएससी की राह इतनी अनिश्चित्ता भरी है कि यहां सफलता की कोई गारंटी नहीं. सफलता कब मिलेगी और मिलेगी भी की नहीं कुछ नहीं कहा जा सकता. ऐसे में गौतम गोयल जैसे कुछ कैंडिडेट्स भी होते हैं, जिन्हें अपने सपने पर इस कदर भरोसा होता है कि वे अपना जमा-जमाया करियर और नौकरी छोड़कर इस कठिन राह पर चल पड़ते हैं. बहुत साहस चाहिए ऐसा फैसला लेने के लिए और यह साहस गौतम में कूट-कूटकर भरा था. आज जानते हैं गौतम से उनके इस फैसले के बारे में साथ ही आंसर राइटिंग टिप्स भी, जो उन्होंने दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में शेयर किए.

पिताजी से थे इंस्पायर –

गौतम ने बिट्स पिलानी से बीटेक किया और यहीं से फिजिक्स विषय में पीजी भी. पढ़ाई खत्म करने के बाद गौतम को बढ़िया प्लेसमेंट मिला और वे एक बड़ी कंपनी में अच्छे पैकेज पर काम करने लगे. हालांकि इसी बीच उन्हें अपने बचपन के सपने की सुध आयी और वे यूपीएससी की राह पर निकल पड़े. दरअसल गौतम के पिताजी सरकारी अफसर हैं और गौतम हमेशा से उनके जैसे ही पद पर आसीन होना चाहते थे. लेकिन दुनियादारी की समझ रखने वाले गौतम ये जानते थे कि इस क्षेत्र में कितनी अनिश्चित्ता है. इसलिए पहले उन्होंने अपने लिए एक और ऑप्शन बनाया, उसमें एक्सेल किया और फिर कैलकुलेटेड रिस्क लेते हुए इस क्षेत्र में आए. वे चाहते थे कि अगर यूपीएससी सीएसई में सफल न भी हो पाएं तो उनके हाथ खाली नहीं रहने चाहिए.

पहले अटेम्पट की गलती –

गौतम कहते हैं कि उनके पहले अटेम्प्ट की गलती यह थी कि पिछली बार उन्होंने आंसर राइटिंग प्रैक्टिस पर जरूरत भर का ध्यान नहीं दिया था. इस वजह से उनका मेन्स पेपर में सेलेक्शन नहीं हुआ था. ये तो थी गौतम की कमी की बात पर इस अटेम्प्ट की खास बात यह थी कि गौतम इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में 32वीं रैंक के साथ सेलेक्ट हो गए थे. जी हैं, गौतम यूपीएससी सीएसई में सफल नहीं हो पाए पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में उन्होंने टॉपर्स की सूची में जगह बनाई थी. इसके साथ ही उनके अटेम्प्ट की दूसरी खास बात यह रही कि वे पहले ही अटेम्प्ट में प्री परीक्षा पास कर गए थे, जिसे इस सफर की सबसे मुश्किल सीढ़ी माना जाता है. इसके बाद अगले ही साल गौतम ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा भी 223वीं रैंक के साथ पास की और आईपीएस पद के लिए चुने गए.

देखें गौतम द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

ऐसे लिखें उत्तर –

गौतम आंसर राइटिंग के लिए टिप्स देते हुए कहते हैं कि सबसे पहले तो अपने उत्तरों को इंट्रोडक्शन, बॉडी और कॉन्क्लूजन यानी तीन हिस्सों में बांटकर लिखें और हर हिस्से की शुरुआत जितनी अच्छी हो सके करें. जो प्रश्न अधिक अंकों के हों, उनमें कोशिश करें कि कोई डायग्राम, टेबल, रिपोर्ट, स्टडी आदि जरूर लिखें और प्रेजेंटेशन को जितना हो सके अपीलिंग बनाने की कोशिश करें.

जो पूछा गया है उसी का जबाव दें, इधर-उधर की बातें न करें न ही विषय के आसपास भटकें बल्कि विषय पर ही रहें. यह भी देख लें कि प्रश्न के सभी हिस्सों को आपने कवर कर लिया है और जो पूछा गया है उसमें से कोई प्वॉइंट छूटा तो नहीं. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जो पूछा गया है वह बताएं न की वह जो आपको आता है.

इन बातों का रखें खयाल –

अंत में गौतम यही कहते हैं कि आप अपने आंसर को बहुत मन से लिख रहे हैं पर वह उतने ही मन से पढ़ा जाए यह जरूरी नहीं. इसलिए उसकी विजिबिलिटी बढ़ाएं. सबहेडिंग्स लिखें, कुछ जरूरी है तो उसे अंडरलाइन करें, हो सके तो उसका प्रेजेंटेशन ऐसा करें कि एग्जामिनर की नजर जरूर पड़े. कोई उत्तर लिखें और उसमें आपका व्यू पूछा गया हो या साधारण उत्तर भी लिख रहे हैं तो उसे डेटा, फैक्ट्स, रिपोर्ट्स आदि से बैक करें यानी अपने आंसर के सपोर्ट में फैक्ट्स पेश करें.

इसके साथ ही कुछ पेपरों में कोट्स और स्टोरी आदि के एग्जाम्पल के साथ अपनी बात कहें, यह अच्छा प्रभाव डालते हैं. आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करें और उत्तर लिखने के बाद उसे दूसरों के उत्तरों से कंपेयर जरूर करें. चाहें तो कोई ऑनलाइन सर्विस ज्वॉइन कर लें जो आपके उत्तर चेक करके उनकी कमी बताए. इससे आप अपने उत्तरों को सुधार सकते हैं और उनकी क्वालिटी भी इम्प्रूव कर सकते हैं.

IAS Success Story: इंजीनियर से UPSC टॉपर बनने में लग गए कई साल पर चिराग जैन ने कभी नहीं मानी हार   JEE Main 2021: हर सेशन के लिए देनी होगी अलग फीस, यहां जानें परीक्षा संबंधित अन्य अहम जानकारियां  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget