एक्सप्लोरर

JEE Main 2021: हर सेशन के लिए देनी होगी अलग फीस, यहां जानें परीक्षा संबंधित अन्य अहम जानकारियां

NTA JEE Main Exam 2021 इस बार क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित कराया जाएगा. एक तरफ जहां एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया है, वहीं नंबर ऑफ अटेम्पट्स भी बढ़े हैं. जानते हैं विस्तार से.

NTA JEE Main Exam 2021 Important Informations: जैसा कि हम जानते ही हैं कि इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन परीक्षा 2021 को चार सेशंस में आयोजित करेगी. कैंडिडेट अपनी च्वॉइस के हिसाब से कितनी भी बार या जिस अटेम्प्ट में चाहे उसमें परीक्षा दे सकता है. खास बात यह है कि परीक्षा के चारों अटेम्पट्स देने के बाद जिसमें कैंडिडेट के सबसे अच्छे अंक आएंगे उस अटेम्प्ट के स्कोर को मान्यता दी जाएगी. ये परीक्षाएं फरवरी महीने से शुरू होंगी और मई महीने तक चलेंगी. यानी फरवरी से मई तक चार सेशंस की परीक्षा हर माह एक सेशन के अनुसार आयोजित कराई जाएगी.

इन परीक्षाओं की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं, जिनका विवरण हम नीचे दे रहे हैं. पर याद रहे कि ये संभावित तारीखें हैं और वर्तमान माहौल को देखते हुए इनमें बदलाव संभव है. बेहतर होगा कैंडिडेट्स ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

जेईई मेन परीक्षा 2021 का शेड्यूल –

सेशन वन, फरवरी – 23, 24, 25 और 26 फरवरी 2021 को आयोजित किया जाएगा.

सेशन टू, मार्च – 15, 16, 17 और 18 मार्च 2021 को आयोजित होगा.

सेशन थ्री, अप्रैल– 27, 28, 29 और 30 अप्रैल 2021 के दिन संपन्न होगा.

सेशन फोर, मई – 24, 25, 26, 27 और 28 मई 2021 के दिन कंडक्ट कराया जाएगा.

इन क्षेत्रीय भाषाओं में होगी परीक्षा –

इस बार जेईई मेन मुख्य परीक्षा 2021, हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलहू और उर्दू में भी आयोजित होगी.

हर सेशन के लिए देनी होगी अलग फीस –

एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा 2021 के लिए चार अटेम्पट की सुविधा दी है लेकिन कैंडिडेट को चारों अटेम्प्ट्स की अलग-अलग फीस देनी होगी. स्टूडेंट चाहें तो चारों बार के अटेम्पट्स दे सकते हैं और बेस्ट स्कोर को कंसीडर किया जाएगा. वे चाहें तो एक ही बार में चारों अटेम्पट्स के लिए रजिस्टर भी करा सकते हैं.

क्या है नया बदलाव -

जहां तक परीक्षा पैटर्न में बदलाव की बात है तो अब कैंडिडेट्स को कुल दिए गए 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे और 15 प्रश्न ऑप्शनल होंगे. एग्जाम ऑनलाइन मोड में ही कंडक्ट कराया जाएगा. आज एनटीए ने स्टूडेंट्स के बहुत से प्रश्नों का जवाब एफएक्यूज के रूप में आधिकारिक वेबसाइट पर दिया है. यहां परीक्षा से जुड़े लगभग हर कंफ्यूजन को खत्म करने की कोशिश की गई है.

IAS Success Story: इंजीनियर से UPSC टॉपर बनने में लग गए कई साल पर चिराग जैन ने कभी नहीं मानी हार  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget