एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियर से UPSC टॉपर बनने में लग गए कई साल पर चिराग जैन ने कभी नहीं मानी हार

डीग, राजस्थान के चिराग जैन ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा के तीन अटेम्प्ट दिए, जिसमें वे तीनों बार प्री में सेलेक्ट हुए और तीसरी बार तीनों चरण पास करते हुए टॉपर बने. जानते हैं चिराग से प्री परीक्षा पास करने के टिप्स.

Success Story Of IAS Topper Chirag Jain: डीग, राजस्थान के चिराग जैन को यूं तो यूपीएससी परीक्षा में फाइनल सफलता हासिल करने में करीब चार साल लग गए, लेकिन उनकी इस जर्नी की खास बात यह रही कि उन्होंने तीन अटेम्प्ट्स दिए और तीनों में प्री परीक्षा पास की. तीसरी बार के प्रयास में उनके सफर को मंजिल मिली जब साल 2019 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा में वे 160वीं रैंक के साथ अंततः सफल हुए. रैंक के अनुसार उन्हें इंडियन पुलिस सर्विस एलॉट हुई यानी इंजीनियर चिराग बन गए आईपीएस ऑफिसर. चूंकि प्री परीक्षा का अच्छा अनुभव इस दौरान चिराग को हो गया था, इसलिए दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में चिराग ने खास प्री परीक्षा की तैयारी के विषय में बात की. आइये जानते हैं क्या सलाह दे रहे हैं चिराग जैन.

दस किताबें न रखें, एक किताब को दस बार रिवाइज करें –

प्री परीक्षा की तैयारी के विषय में बात करते हुए चिराग कहते हैं कि सबसे पहले तो बहुत अच्छे से सिलेबस देखें और इस काम में कतई जल्दबाजी न करें. सिलेबस देखने के बाद यह तय करें कि किस विषय की तैयारी के लिए कौन सी किताब आपको सेलेक्ट करनी है. अधिकतर बाजार में मिलने वाली स्टैंडर्ड बुक्स ही कैंडिडेट्स चुनते हैं. चिराग के अनुसार यही ठीक भी है अलग से सोर्स के चक्कर में न पड़ें.

अब आती है सबसे जरूरी बात कि कम से कम किताबें सेलेक्ट करें और उन्हीं से बार-बार पढ़ें. वे साफ कहते हैं कि एक विषय को दस किताबों से पढ़ने के बजाय एक किताब को दस बार पढ़ना इस परीक्षा को पास करने में सहायक सिद्ध होता है. इसलिए सोर्स सीमित रखें पर बार-बार उन्हें दोहराएं.

मॉक टेस्ट सॉल्व करने की स्ट्रेटजी –

अगली जरूरी बात चिराग मानते हैं मॉक टेस्ट सॉल्व करना. वे कहते हैं कि पहले अटेम्पट के पहले उन्होंने करीब 60 मॉक दिए थे, दूसरे के पहले 30 या 32 और तीसरे के पहले समय कम था तो 10 या 12 मॉक ही दे पाए थे. चिराग के हिसाब से मॉक का मुख्य काम आपकी प्रैक्टिस कराने के साथ ही यह होता है कि इसकी सहायता से आप पेपर सॉल्व करने की सही तकनीक जान पाते हैं. दरअसल हर किसी का पेपर हल करने का तरीका फर्क होता है. कोई 80 प्रश्न करके फाइनल स्कोर एचीव कर पाता है तो तो कोई 90 प्रश्न से. इसी प्रकार कुछ लोग जब तक 100 प्लस प्रश्न नहीं करते तब तक वे फाइनल स्कोर पार नहीं कर पाते. ये टेस्ट आपके लिए यह नंबर पता करने में मदद करते हैं. देखें कि कितने प्रश्न हल करने से आपका चयन सुनिश्चित होता है. मेन परीक्षा वाले दिन उतने ही प्रश्न करें.

देखें चिराग जैन  द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

ओएमआर भरते चलें –

चिराग कहते हैं कि परीक्षा के दौरान समय की बहुत कमी रहती है. इसलिए प्रश्न हल करने के साथ ही ओएमआर शीट भरते चलें. वे कहते हैं कि कई बार स्टूडेंट एंड तक के लिए बैठे रहते हैं और अंत में देर हो जाने से ओएमआर भरने में गड़बड़ कर देते हैं. वे आगे बताते हैं कि किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न नहीं आते. एक सर्टेन लेवल पर पहुंचने के बाद उसे गेस वर्क करना ही होता है. जैसे उनके तीन अटेम्प्ट्स में से तीनों बार वे केवल 50-55 प्रश्नों का ही उत्तर पूरी तरह जानते थे. बाकी इंट्यूशन या गेसवर्क होता था. वे कहते हैं जब इतने प्रश्न कर लें तो जिस प्रश्न में जिसे एलिमिनेट करना है वह करते चलें और उसे ओएमआर में मार्क भी कर दें. एंड टाइम तक बैठे रहने से केवल समय खराब होता है. जो उत्तर आपको शुरू में नहीं आ रहा वह अंत में भी नहीं आएगा.

चिराग अपनी बात को इस सलाह के साथ खत्म करते हैं कि इस परीक्षा में सफलता मिलने में कई बार समय लगता है लेकिन हिम्मत न हारें. वे कहते हैं मैंने ऐसे भी लोग देखें हैं जो पहले तीन अटेम्पट में प्री भी पास नहीं कर पाते और चौथे में फाइनल सेलेक्ट हो जाते हैं. इसलिए अपना मोटिवेशन हाय रखते हुए बार-बार प्रयास करें तब तक जब तक सफलता न मिल जाए.

IAS Success Story: कभी ठीक से अंग्रेजी न बोल पाने के कारण जिसका मजाक बनाते थे लोग, किसान का वह बेटा आज है UPSC टॉपर  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Marksheet: खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget