एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर शेयर किया SSC का क्वेश्चन पेपर तो खैर नहीं, लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्रों की चर्चा और विश्लेषण करने वालों को चेतावनी दी है. ऐसा करने पर उम्मीदवारों और संस्थानों को जेल और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. आयोग ने हाल ही में नोटिस जारी करते हुए साफ कहा है कि जो भी लोग या संस्थान वर्तमान में चल रही परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों पर सोशल मीडिया पर चर्चा, विश्लेषण या सामग्री साझा करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. आयोग के अनुसार यह गतिविधियां अब पूरी तरह प्रतिबंधित हैं और ऐसा करने वालों को जेल और भारी जुर्माना झेलना पड़ सकता है.

क्या कहा गया नोटिस में?

SSC ने अपने नोटिस में कहा कि आयोग के संज्ञान में यह बात आई है कि कई लोग और कोचिंग संस्थान चल रही परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की सामग्री पर सोशल मीडिया पर डिस्कशन और एनालिसिस कर रहे हैं. आयोग ने स्पष्ट किया कि पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 (PEA Act 2024) के तहत ऐसी गतिविधियां सख्त वर्जित हैं.

क्या होगी सजा?

  • इस नए कानून के तहत नियम तोड़ने वालों को कड़ा दंड दिया जाएगा.
  • किसी भी व्यक्ति को दोषी पाए जाने पर 3 से 5 साल की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.
  • संस्थानों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना, ब्लैकलिस्ट और भविष्य की परीक्षाओं से बाहर करने जैसी कार्रवाई की जाएगी.
  • संगठित अपराध की स्थिति में 5 से 10 साल की जेल और कम से कम 1 करोड़ रुपये का जुर्माना तय है.

यह भी पढ़ें - संजय दत्त या सुनील शेट्टी किसने कहां से की है पढ़ाई? यहां देखें कौन है पढ़ाई में बेस्ट

क्यों उठाया गया यह कदम?

हाल के समय में SSC परीक्षाओं के प्रश्नपत्र और एनालिसिस सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे थे. इससे परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे थे. कई उम्मीदवारों ने शिकायत भी दर्ज कराई थी कि ऐसे मामलों से ईमानदारी से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का नुकसान हो रहा है. यही वजह है कि आयोग ने अब सख्ती दिखाते हुए साफ कर दिया है कि किसी भी तरह का पेपर डिस्कशन सोशल मीडिया पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

क्या नहीं करना चाहिए उम्मीदवारों को?

  • परीक्षा खत्म होने के बाद भी प्रश्नपत्र या उसके सवाल सोशल मीडिया पर शेयर न करें.
  • कोचिंग क्लास या यूट्यूब चैनलों पर पेपर एनालिसिस का हिस्सा न बनें.

यह भी पढ़ें - अजित पवार से बहस के बाद चर्चा में आईं IPS अंजना, जानें UPSC में मिली थी कौन सी रैंक?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'

Embed widget