एक्सप्लोरर

अजित पवार से बहस के बाद चर्चा में आईं IPS अंजना, जानें UPSC में मिली थी कौन सी रैंक?

आईपीएस अंजना कृष्णा हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार से बहस के चलते चर्चा में आईं. साधारण परिवार से निकलकर यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया. आइए जानते हैं परीक्षा में उन्हें कौन सी रैंक मिली थी.

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के कुर्डू गांव से हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. इस वीडियो में आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा, राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार से बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं. दरअसल, यह बातचीत बहस का रूप ले लेती है और तभी से अंजना कृष्णा चर्चा का केंद्र बन गई हैं. अंजना इस समय सोलापुर जिले के करमाला तहसील में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं. ऐसे में आइए जानते हैं अंजना की सफलता की कहानी...

अंजना कृष्णा केरल के तिरुवनंतपुरम से है. साधारण परिवार में जन्मी अंजना की मां, सीना, कोर्ट में टाइपिस्ट के रूप में काम करती हैं जबकि पिता, बीजू कृष्णा, कपड़ों का छोटा सा कारोबार चलाते हैं. आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन अंजना की लगन और मेहनत ने हालात को कभी उनके सपनों के रास्ते में नहीं आने दिया.

किस सब्जेक्ट की पढ़ाई

अंजना ने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट मैरी सेंट्रल स्कूल, पूजापुरा से पूरी की. पढ़ाई में हमेशा तेज रहने वाली अंजना ने आगे की पढ़ाई के लिए एनएसएस कॉलेज फॉर वुमन, नीरमंकारा का रुख किया और वहां से गणित विषय में बीएससी (B.Sc. Mathematics) पूरी की.

सिविल सर्विस का सपना

रिपोर्ट्स के मुताबिक पढ़ाई के दौरान ही अंजना ने तय कर लिया था कि वह सिविल सर्विस में जाएंगी. यूपीएससी परीक्षा कितनी कठिन होती है, यह बात हर कोई जानता है. हजारों अभ्यर्थी हर साल इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही को मिल पाती है.

यह भी पढ़ें - बिहार STET 2025 रजिस्ट्रेशन शुरू, लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट के साथ मिलेगा BPSC TRE-4 में मौका

अंजना ने भी इस चुनौती को स्वीकार किया. कई बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने लगातार पढ़ाई और मेहनत जारी रखी. उनका कहना है कि यूपीएससी सिर्फ पढ़ाई का नहीं, बल्कि धैर्य और मानसिक मजबूती का भी इम्तिहान है.

यूपीएससी में मिली सफलता

साल 2022-23 में अंजना कृष्णा का सपना पूरा हुआ था. उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में 355वीं रैंक हासिल की. फिलहाल अंजना कृष्णा महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की करमाला तहसील की डीएसपी हैं. यहां उनका काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. हाल ही में डिप्टी सीएम अजित पवार से हुई बहस के बाद वे अचानक सुर्खियों में आ गईं.

यह भी पढ़ें - सिर्फ इंटरव्यू से बनेगा करियर, कैनरा बैंक सिक्योरिटीज में बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
बेटियां लिख रही हैं हायर एजुकेशन की नई कहानी, लगातार सातवें साल लड़कों से आगे; STEM में भी बढ़ी मजबूत भागीदारी
बेटियां लिख रही हैं हायर एजुकेशन की नई कहानी, लगातार सातवें साल लड़कों से आगे; STEM में भी बढ़ी मजबूत भागीदारी
Business Ideas: डिग्री के बगैर भी बन सकते हैं करोड़पति, ये 5 बिजनेस आइडिया कराएंगे जमीन से आसमान का सफर
डिग्री के बगैर भी बन सकते हैं करोड़पति, ये 5 बिजनेस आइडिया कराएंगे जमीन से आसमान का सफर

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget