एक्सप्लोरर

SSC GD Constable Notice 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों का नोटिस आज होगा जारी, क्या आप कर सकते हैं अप्लाई? जानिए

SSC GD Constable Notice Today: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के जीडी कॉन्स्टेबल पदों के लिए नोटिस आज रिलीज होगा. आवेदन करने के लिए एलिजबिलिटी क्या है, यहां देखें विस्तार से.

SSC To Release GD Constable Notification 2025 Today: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों के नोटिस का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा आज पूरी हो जाएगी. आज यानी 5 सितंबर 2024 दिन गुरुवार को स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी होगी. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद आवेदन कर सकते हैं. आज  से ही एप्लीकेशन भी शुरू होंगे.

इस वेबसाइट पर रखें नजर

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों के लिए नोटिस इस वेबसाइट पर जारी होगा और यहीं से आवेदन भी किए जा सकेंगे. इसके लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – ssc.gov.in. यहीं से आगे के अपडेट की भी जानकारी को ट्रैक किया जा सकता है.

कौन कर सकता है अप्लाई

एसएससी जीडी पदों के लिए कौन अप्लाई कर सकता है, इसकी जानकारी कर लें ताकि आप एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकें. इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो. दसवीं की परीक्षा इस साल देने वाले कैंडिडेट अप्लाई नहीं कर सकते हैं.

एज लिमिट की बात करें तो इन भर्तियों के लिए 18 से 23 साल तक के कैंडिडेट आवेदन के पात्र हैं. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. जैसे एससी, एसटी कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट है. ओबीसी कैंडिडेट्स को 3 साल की छूट है.

एक्स-सर्विसमैन को 3 साल की छूट है. हालांकि ये डिटेल पिछले साल के नोटिस के हिसाब से हैं जिनमें बदलाव की गुंजाइश ना के बराबर है. फिर भी आप इस साल का नोटिस रिलीज होने के बाद डिटेल और सटीक जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं.

कैसे होता है सेलेक्शन

इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होता है. इसमें कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) शामिल है. इसके साथ ही कैंडिडेट्स को डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन पास करना होता है ताकि पता चल सके कि उसमें कोई बीमारी तो नहीं है जो इस नौकरी के आड़े आए.

इसके साथ ही डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड भी होगा. आपने जो दस्तावेज जमा किए हैं, उन्हें ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स से मिलाया जाएगा. सभी राउंड पास करने के बाद ही चयन अंतिम होगा. ये भी जान लें कि एक चरण पास करने वाला ही अगले चरण में जाएगा.

सटीक जानकारी नोटिस में

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिस जारी होने के बाद ही पता चलेगा कि कितने पदों पर इस बार भर्ती होगी. एग्जाम डेट्स से लेकर बाकी दूसरी जानकारियां भी तभी साफ होंगी. वैकेंसी लिस्ट, पुरुष-महिला के मुताबिक यानी जेंडर वाइज और कैटेगरी वाइज भी रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें: पिछले 6 सालों में सबसे कम सैलरी पैकेज इस साल, क्या गिर रही है IIM अहमदाबाद की शाख? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget