एक्सप्लोरर

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टियर I परीक्षा आज से शुरू, इसके बाद क्या है अगला स्टेप, कैसे कंप्लीट होता है सेलेक्शन प्रोसेस?

SSC CGL Selection Process: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की सीजीएल परीक्षा आज से शुरू हो गई है. ये टियर I एग्जाम है जो सेलेक्शन का पहला चरण है. इसके बाद और कौन-कौन सी स्टेज पार करनी होगी?

SSC CGL 2024 Step By Step Selection Process: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन का कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन आज से शुरू हो गया है. आज 9 सितंबर से शुरू हुई परीक्षा 26 सितंबर तक चलेगी. ये टियर वन एग्जाम है जो अलग-अलग दिन अलग-अलग कैंडिडेट्स के लिए आयोजित किया जाएगा. इस साल एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से कुल 17727 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. ये संभावित वैकेंसी हैं, जिसमें बदलाव हो सकता है. एसएससी सीजीएल एक नेशनल लेवल का एग्जाम है जिसमें लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स भाग लेते हैं.

कई चरण में होता है सेलेक्शन

अगर आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है कि एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से सेलेक्शन किस प्रकार होता है तो हम इसका जवाब देते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स का चयन तीन चरण में होता है. टियर वन एग्जाम, टियर टू एग्जाम और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन. टियर वन एग्जाम एक प्रकार का छंटनी एग्जाम होता है जिसे प्री परीक्षा कहते हैं. इसके बाद ही कुल कैंडिडेट्स में से अधिकतर कम हो जाते हैं. जो बचते हैं, वे आगे के राउंड देते हैं. फिलहाल टियर वन एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 88 हजार महीने की सैलरी पानी है तो इस नौकरी के लिए करें अप्लाई, देखें योग्यता 

जो पास होंगे, वे आगे जाएंगे

जो कैंडिडेट्स इस चरण को पास कर लेंगे, वे आगे जाएंगे. चूंकि ये प्री एग्जाम है तो इसके मार्क्स फाइनल स्कोर बनाते समय काउंट नहीं होते. इससे केवल कैंडिडेट्स को छांटा जाता है. पहली स्टेज पास करने वाले दूसरी स्टेज यानी टियर टू एग्जाम देते हैं.

कैसे आगे बढ़ेगा प्रोसेस

स्टेप बाय स्टेप चलें तो अभी टियर वन एग्जाम चल रहे हैं. इसके बाद जब परीक्षा खत्म हो जाएगी तो प्रोविजनल आंसर-की आएगी. उसके बाद फाइनल आंसर-की और अंत में नतीजे. तब जाकर पहला चरण पूरा होगा. इसके बाद दूसरे चरण में टियर टू आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बैंक की इस नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, ग्रेजुशन पास को मौका 

इसकी तारीखें अभी नहीं आयी हैं, बेहतर होगा कैंडिडेट्स अपडेट्स जानने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. टियर टू की प्रक्रिया भी इसी प्रकार पूरी होगी. पहले परीक्षा, फिर आंसर-की और फिर नतीजे. अब जो कैंडिडेट्स इस लेवल पर सेलेक्ट होंगे वे डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड के लिए जाएंगे.

अंतिम लेवल है डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन

कैंडिडेट ने फॉर्म भरते समय सही डॉक्यूमेंट लगाए हैं तो टियर टू के बाद चयन पक्का हो जाता है. इसमें जो पास होते हैं, वे विभिन्न पदों पर नियुक्त होते हैं. डीवी राउंड में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का मिलान असली डॉक्यूमेंट्स से किया जाता है और ये देखा जाता है कि उसने जो पेपर एप्लीकेशन भरते समय लगाए थे, वे ठीक हैं या नहीं. इसके बाद कैंडिडेट का चयन हो जाता है. इस प्रकार पूरी चयन प्रक्रिया में डेढ़ से दो साल तक का समय लग जाता है. 

यह भी पढ़ें: भारतीय मानक ब्यूरो में 345 पदों पर निकली भर्ती, 30 सितंबर तक करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget