एक्सप्लोरर

School Reopening: 50% उपस्थिति के साथ MP और हरियाणा में आज से इन कक्षाओं के खुले स्कूल, ये हैं शर्ते

School Reopening: मध्य प्रदेश में आज से पहली से लेकर 5वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं तो वहीं हरियाणा में भी पहली से लेकर तीसरी कक्षा तक के स्कूल आज से दोबारा खोल दिए गये हैं.

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए देश के कई राज्यों में आज से फिर से स्कूल खुल रहे हैं. इन राज्यों में मध्य प्रदेश और हरियाणा शामिल है. मध्य प्रदेश में जहां आज से पहली कक्षा से लेकर 5वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं तो वहीं हरियाणा में भी पहली कक्षा से लेकर तीसरी कक्षा तक के स्कूल आज से दोबारा खोल दिए गये हैं. हालांकि इस दौरान छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है.

मध्य प्रदेश में पहली से 5वीं तक के स्कूल आज से खुले

मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के मद्देनजर कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्कूल आज से फिर से शुरु हो रहे है, हालांकि इनमें विद्यार्थियों की उपस्थिति की सीमा 50 प्रतिशत तय की गई है. इससे पहले प्रदेश सरकार ने कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूलों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिर से शुरु करने की अनुमति दी थी. कक्षा 8, 10 और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल भी आज से पूरी क्षमता के साथ चलाए जा सकेंगे. इसके अलावा 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए छात्रावास 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाए जा सकते हैं.

वहीं जिलों में स्कूल, छात्रावास और आवासीय विद्यालय खोलने पर अंतिम निर्णय संबंधित जिला आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक में लिया जायेगा. इसके साथ ही फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी.

हरियाणा में पहली से तीसरी कक्षा के स्कूल आज से खुले

हरियाणा में पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आज से स्कूलों को दोबारा खोल दिया गया है. कक्षाओं के संचालन के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए कोविड-19 संबंधी मानदंडों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है. हालांकि विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है. इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी. वहीं विद्यार्थियों को स्कूलों में आने के लिए अपने अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी.

इन दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य

  • कक्षा में विद्यार्थियों के प्रवेश से पहले उनके तापमान की जांच की जाएगी .
  •  हाथों को सैनिटाइज करना होगा.
  • विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा
  •  कक्षा में दो विद्यार्थियों के बीच कम से कम छह फुट की दूरी होगी.
  •  एक डेस्क पर केवल एक विद्यार्थी को ही बैठने की अनुमति होगी.
  • छात्रों के एक-दूसरे से भोजन शेयर करने की मनाही होगी.

गौरतलब है कि हरियाणा में एक सितंबर से चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को दोबारा खोल दिया गया था जबकि अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल जुलाई में ही खुल चुके थे.

ये भी पढ़ें

RRC NR Recruitment 2021: उत्तर रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्तियां, इस दिन से करें आवेदन

UP ANM Recruitment 2021: यूपी एनएचएम ने 5000 पदों पर निकाली भर्तियां, 30 सितंबर तक करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget