एक्सप्लोरर

RBSE 10th Result 2024: जल्द जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, पहले हो सकता है तारीख का ऐलान, पढ़ें अपडेट

Rajasthan Board 10th Result Update: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, जल्द ही दसवीं के नतीजे जारी करेगा. इस बारे में क्या अपडेट है जारी होने के बाद रिजल्ट कहां से और कैसे चेक किया जा सकता है? जानिए.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 To Release Soon: राजस्थान बोर्ड दसवीं के स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. आरजे बोर्ड जल्दी ही नतीजे जारी कर सकता है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की दसवीं की परीक्षा दी हो, वे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. बोर्ड ने अभी इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं दी है पर मीडिया रिपोर्ट्स का मानें तो रिजल्ट इस महीने के अंत तक आ सकता है.

पहले हो सकती है तारीख जारी

राजस्थान बोर्ड दसवीं के नतीजे जारी करने से पहले इसकी तारीख और समय रिलीज कर सकता है. बेहतर होगा की अपडेट्स के लिए वेबसाइट देखते रहें. राजस्थान बोर्ड ने बारहवीं के नतीजे रिलीज करने से पहले भी रिजल्ट रिलीज की तारीख और समय के बारे में सूचना दे दी थी. ऐसा ही राजस्थान बोर्ड दसवीं के नतीजों के समय भी हो सकता है. पहले नतीजे जारी होने की सूचना आएगी और फिर उसके बाद रिजल्ट आएगा.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

राजस्थान बोर्ड दसवीं के नतीजे जारी होने के बाद इन दोनों वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं. आप इन दोनों में से किसी भी एक पर लॉगिन कर सकते हैं. इनका पता ये है – rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in. इसके अलावा रिजल्ट ऑफलाइन भी चेक किए जा सकते हैं, जिसका प्रोसेस हम आगे शेयर करेंगे.

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत

ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए आपको डिन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी वे हैं – रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और रजिस्ट्रेशन नंबर. बेहतर होगा इसके लिए एडमिट कार्ड निकालकर सामने रख लें ताकि रिजल्ट रिलीज होने के बाद आपको परेशानी न हो.

हो सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस

आरबीएसई दसवीं के नतीजे जारी करने के लिए बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकता है. इसमें ही नतीजे रिलीज होंगे, वैसे ही जैसे बारहवीं के लिए किए गए थे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों के साथ ही ओवरऑल पास परसनटेज, जेंडर वाइज रिजल्ट, जिलों का पास प्रतिशत जैसी बहुत सी जानकारियां दी जाती हैं. इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है.

बिना इंटरनेट के देखें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड दसवीं के नतीजे बिना इंटरनेट के भी देखे जा सकते हैं. इसके लिए फोन के कंपोज मैसेज सेक्शन में जाएं और टाइप करें RJ10 स्पेस दें और भेज दें 56263 पर. कुछ देर बाद रिजल्ट आपके फोन के इनबॉक्स में टेक्स्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा. यहां से इसे चेक कर सकते हैं.

टॉपर्स लिस्ट नहीं होती है जारी

राजस्थान बोर्ड पिछले कई सालों से टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है. इस बार भी टॉपर्स की सूची जारी नहीं होगी. ना बारहवीं में टॉपर्स की सूची जारी हुई थी और ना ही दसवीं में होगी. 

यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट के लिए आज बंद हो जाएगी करेक्शन विंडो 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget