एक्सप्लोरर

UGC NET 2024: आज बंद हो जाएगी यूजीसी नेट के फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर ये है अपडेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 23 मई 2024 के दिन यूजीसी नेट के आवेदन में सुधार के लिए खोली गई विंडो बंद कर देगी. अगले स्टेप में सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड रिलीज होंगे, पढ़ें अपडेट.

UGC NET 2024 Application Correction Window To Close Today: नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 के आवेदन में सुधार के लिए खोली गई करेक्शन विंडो आज बंद हो जाएगी. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अप्लाई किया हो और जिनको अपने फॉर्म में किसी तरह का सुधार करना हो, वो आज के आज ऐसा कर लें. आज यानी 23 मई 2024 दिन गुरुवार के बाद ये मौका नहीं मिलेगा.

इतने बजे तक खुली है विंडो

यूजीसी नेट के आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आज रात में 11.59 बजे तक खुली है पर कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि इस समय तक का इंतजार ना करें और पहले ही अपने फॉर्म को करेक्ट कर लें. ऐसा करने के लिए उन्हें यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – ugcnet.nta.ac.in.

इसके बाद जारी होगी सिटी स्लिप

यूजीसी नेट के आवेदन में सुधार के लिए खुली विंडो आज बंद हो जाएगी. इसके बाद अगले स्टेप में एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज होगी. इससे कैंडिडेट्स को पता चलेगा कि उनकी परीक्षा कहां आयोजित होगी, यानी उन्हें एग्जाम देने किस शहर में जाना है. वे इसके हिसाब से अपनी ट्रैवलिंग की तैयारी कर सकते हैं.

सिटी स्लिप के बाद एडमिट कार्ड होगा जारी 

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 18 जून के दिन किया जाना है. इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से काफी पहले रिलीज हो जाएंगे ताकि बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स आसानी से इन्हें डाउनलोड कर लें. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड हो, या एडमिट कार्ड डाउनलोड, दोनों ही कामों के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. अपडेट्स के लिए भी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

क्या कहना है एनटीए का

इस बारे में एनटीए ने कुछ फील्ड्स में साफ निर्देश दिए हैं, जिनका ध्यान आपको रखना है. जैसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि किसी भी कीमत पर लास्ट डेट निकलने के बाद कोई करेक्शन करने की सुविधा नहीं मिलेगी. इसलिए समय के अंदर ही इस सुविधा का लाभ उठा लें.

इसके बाद एनटीए ने ये भी कहा है कि आवेदन में सुधार के लिए जिस एरिया में जो एडिशनल फीस नियमों के मुताबिक दी जानी है, उसका भुगतान जरूर केरं. ऐसा न करने पर प्रक्रिया कंप्लीट नहीं मानी जाएगी. ये भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही करें

कोई समस्या हो तो यहां करें संपर्क

एनटीए ने फोन नंबर और ईमेल एड्रेस भी साझा किया है. कहीं कोई समस्या हो तो इन पर संपर्क कर सकते हैं. फोन नंबर है – 011-40759000/011-69227700. ईमेल एड्रेस है – ugcnet@nta.ac.in

यह भी पढ़ें: मुंबई यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Vidya Vahini Scheme: दिल्ली की छात्राओं को कैसे मिलेगी फ्री साइकिल, कहां करना होगा अप्लाई?
दिल्ली की छात्राओं को कैसे मिलेगी फ्री साइकिल, कहां करना होगा अप्लाई?
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी
DU के वन ईयर PG कोर्स में एडिट विंडो खुली, आज रात तक करें बदलाव
DU के वन ईयर PG कोर्स में एडिट विंडो खुली, आज रात तक करें बदलाव
DU छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर, विदेश में एक सेमेस्टर की पढ़ाई
DU छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर, विदेश में एक सेमेस्टर की पढ़ाई

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget