एक्सप्लोरर

CUET UG Result 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के नतीजे जारी, इन आसान स्टेप्स से फटाफट कर लें चेक

CUET UG Result 2024 Out: सीयूईटी यूजी 2024 के नतीजों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी का परिणाम घोषित कर दिया है.

CUET UG Result 2024 Released By NTA: सीयूईटी यूजी के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों की प्रतीक्षा आखिरकार पूरी हुई. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी का परिणाम घोषित कर दिया है. वे उम्मीदवार जो लंबे समय से नतीजों के इंतजार में थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए इन दोनों में  से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं – exams.nta.ac.in/CUET-UG, nta.ac.in.

इन आसान स्टेप्स से चेक कर लें रिजल्ट

  • सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के नतीजे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी exams.nta.ac.in पर या nta.ac.in पर.
  • यहां आपको CUET UG Result 2024 नाम का लिंक होमपेज पर दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे, जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे आपके काम आएंगे. साथ ही इस बारे में कोई भी जानकारी या अपडेट पाना हो तो भी ऊपर दी गई वेबसाइट पर जा सकते हैं.

नहीं मिलेगी ये सुविधा

ये भी जान लें कि आज जारी सीयूईटी यूजी 2024 के नतीजे फाइनल हैं. यहां आपको री-चेकिंग या री-इवैल्युशन जैसी कोई सुविधा नहीं मिलेगी. ये एनटीए ने पहले ही अपने ब्रॉशर में साफ कर दिया था. हां ये जरूर हुआ है कि आंसर-की रिलीज होने के बाद एनटीए ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरह की परीक्षाओं के लिए कुछ सवाल ड्रॉप किए हैं. ये सवाल अटेम्पट करने वाले कैंडिडेट्स को 5 अंक दिए जाएंगे.

इतने सवाल हुए ड्रॉप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनलाइन मोड के एग्जामिनेशन में 59 सवाल और ऑफलाइन परीक्षाओं में कुल 404 सवाल ड्रॉप किए गए हैं. इस बार सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन कुल 61 विषयों के लिए किया गया था. इनमें से 33 लैंग्वेज के सब्जेक्ट, 27 डोमेन सब्जेक्ट और एक जनरल टेस्ट शामिल है.

आगे बढ़ेगी एडमिशन प्रक्रिया

सीयूईटी यूजी नतीजे जारी होने के बाद अब अगले स्टेप में एडमिशन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. कैंडिडेट्स ने जिन कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन किया है, वे अपना कट-ऑफ जारी करेंगे. अगर आप उस कट-ऑफ की श्रेणी में आ रहे हैं तो आवेदन आगे बढ़ेगा. नहीं तो दूसरे कॉलेजों में कोशिश कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: CAT 2024 का नोटिस जारी, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget