एक्सप्लोरर

CAT 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए 1 अगस्त से कर सकेंगे अप्लाई, IIM Calcutta ने किया तारीखों का ऐलान

CAT 2024 Notice Released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता इस बार की कैट परीक्षा का आयोजन करेगा. नोटिस रिलीज कर दिया गया है, नोट कर लें जरूरी तारीखें.

IIM Calcutta Releases CAT 2024 Notification: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया गया है. इस बार की परीक्षा का आयोजन आईआईएम कलकत्ता द्वारा किया जा रहा है और संस्थान ने इस साल की परीक्षा की जरूरी तारीखों का ऐलान कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की कैट परीक्षा दे रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है - iimcat.ac.in.

ये रही जरूरी तारीखें

कैट 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त 2024 से शुरू होंगे. रजिस्ट्रेशन लिंक 1 अगस्त को खुलेगा और जो कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. बी-स्कूलों में एडमिशन पाने के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2024 है.

इस डेट पर होगा एग्जाम

कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 का आयोजन 24 नवंबर 2024 के दिन किया जाएगा. इस दिन परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित होगी. इसका डिटेल कुछ समय में वेबसाइट पर शेयर किया जाएगा. एडमिट कार्ड 5 नवंबर के दिन रिलीज कर दिए जाएंगे. रिजल्ट रिलीज होने की संभावित तारीख जनवरी महीने का दूसरा हफ्ता है.

कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 परसेंट मार्क्स के साथ बैचलर्स की डिग्री ली हो. इसके समकक्ष सीजीपीए वाले कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित और पीएच कैटेगरी के लिए ये 45 परसेंट है.

शुल्क कितना लगेगा

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2500 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 1250 रुपये है. बता दें कि ये एक नेशनल लेवल की परीक्षा है जिसे पास करने के बाद कैंडिडेट्स को आईआईएम समेत तमाम बिजनेस स्कूलों में मास्टर्स कोर्स में प्रवेश मिलता है. मास्टर प्रोग्राम के साथ ही कैंडिडेट्स पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए भी इस परीक्षा के माध्यम से चयनित हो सकते हैं.

इतने शहरों में होगा आयोजन

आईआईएम कलकत्ता, कैट परीक्षा का आयोजन 170 शहरों में करेगा. कैंडिडेट्स फॉर्म भरते समय पांच शहर तक चुन सकते हैं जहां से वे परीक्षा देना चाहते हैं. वे अपनी प्रायॉरिटी लिस्ट में शहर सेलेक्ट कर सकते हैं. ये भी जान लें कि अभी आईआईएम कलकत्ता ने कैट परीक्षा का शॉर्ट नोटिस रिलीज किया है. डिटेल में जानकारी संभवत: 1 अगस्त को रजिस्ट्रेशन लिंक खुलने के साथ ही रिलीज किया जाएगा. इसमें से आप पात्रता से लेकर परीक्षा पैटर्न तक के बारे में विस्तार में जानकारी पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बैंक क्लर्क के 6128 पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका आज, तुरंत भर दें फॉर्म 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
UPSC Mains Admit Card 2026: UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget