एक्सप्लोरर

CBSE 10th Result: कोरोना काल में मां-बाप खोने के 10 दिन के भीतर वनिशा ने 10वीं में किया टॉप

वनिशा ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 99.8 फीसदी नंबर हासिल किए हैं. वनिशा कहती है कि छोटे भाई को देखकर संघर्ष करती रहीं.

कहते हैं जहां चाह, वहां राह. भोपाल की वनिशा पाठक के मांपिता जब कोरोना में नहीं रहे तो लोगों ने उससे सहानुभूति की और सोचा वो क्या दसवीं की परीक्षा दे पाएगी. लेकिन वनिशा ने ना केवल परीक्षा दी बल्कि शहर में सबसे ज्यादा नंबर लाकर टॉप किया.

वनिशा ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 99.8 फीसदी नंबर हासिल किए हैं, दो और बच्चों के साथ वो शहर की टॉपर है. वनिशा ने सीबीएसई की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 100 और गणित में 97 नंबर हासिल किए.

खुशी के पल शेयर करने के लिए माता-पिता साथ नहीं
ये किसी भी छात्र के लिए एक अविश्वसनीय उपलब्धि है, लेकिन शायद 16 साल की उस बिटिया के लिए नहीं, जिसने दो महीने पहले कोरोना में अपने माता-पिता को खो दिया. वनिशा ने अपने माता-पिता से किया हुआ वादा पूरा कर दिया है लेकिन खुशी के इस पल को शेयर करने के लिए वे आज उसके साथ नहीं हैं.

किसे उम्मीद थी कि दो महीने पहले माता-पिता को खोने वाली वनिशा शहर की टॉपर बनेगी. कहती है कि छोटे भाई को देखकर संघर्ष करती रहीं. वनिशा ने कहा, 'मेरे माता-पिता की याद ने मुझे स्पष्ट रूप से प्रेरित किया और मुझे जीवनभर प्रेरित करेगा. लेकिन वह भाई अभी प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है. मेरा छोटा भाई उसे देखकर लगता है कि उसके पास बस मैं हूं. उसके लिए एक उदाहरण देना था कि मुझे देखे और बोले कि दीदी जैसा करना है.

माता-पिता की आखिरी इच्छा पूरा करने की जिद 
वनिशा के पिता जीतेंद्र कुमार पाठक एक वित्तीय सलाहकार थे और माता डॉ सीमा पाठक एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थीं. वनिशा ने आखिरी बार दोनों को अस्पताल जाते देखा था. अस्पताल में वनिशा की मां का निधन 4 मई और पिता की मौत 15 मई को हुई थी. अब उनकी आखिरी इच्छा को पूरा करने की जिद है. वनिशा के भाई विवान कहते हैं, 'मुझे 100 ही लाना है दीदी से भी ज्यादा, मुझे क्रिकेट बहुत अच्छा लगता है.'

वनिशा भाई के साथ अपने मामा डॉ अशोक कुमार के साथ रहती है, जो भोपाल के गवर्नमेंट एमवीएम कॉलेज में प्रोफेसर हैं. मामा डॉ अशोक कुमार कहते हैं, वनिशा फाइटर हैं. वनिशा की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि जब उनके दोस्त परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उस वक्त वो अपने माता-पिता को खोने के सदमे और दर्द से गुजर रही थीं.

ये भी पढ़ें-
मैट्रिक का रिजल्ट खराब आने के बाद फूट-फूटकर रोए बच्चे, स्कूल प्रबंधन पर लगाया धोखा देने का आरोप

CBSE ने छात्रों की करियर गाइडेंस और काउंसलिंग के लिए लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल, ये हैं डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
RRB ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
RRB ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget