एक्सप्लोरर

Bihar Board 10th Result Live Updates: बिहार बोर्ड की साइट onlinebseb.in हुई बंद, जानें कैसे करें चेक रिजल्ट

बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

Bihar Board 10th Result 2020 Live Updates: BSEB 10th Result Declared Check Result on official site Bihar Board 10th Result Live Updates: बिहार बोर्ड की साइट onlinebseb.in हुई बंद, जानें कैसे करें चेक रिजल्ट

Background

Bihar Board Matric रिजल्ट 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे घोषित होने में बस कुछ ही पलों की देरी और रह गई है. क्योंकि साढ़े बारह बजने में अब कुछ ही समय और शेष है कि शिक्षा मंत्री  बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगें. बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन किया जायेगा. लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन नहीं किया जायेगा.

 

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षार्थी अपने रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट onlinebseb.in/ और biharboardonline.com पर देख सकते हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सोमवार को ही बता दिया था कि मैट्रिक रिजल्ट मंगलवार को 12.30 बजे शिक्षामंत्री द्वारा जारी किया जायेगा..

 

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले से बेहतर रहने की है संभावना

 

इस वर्ष बिहार बोर्ड ने पहली बार कक्षा 10वीं की परीक्षा के सभी विषयों में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 20 फीसदी अतिरिक्त विकल्प छात्रों को दिया है. अर्थात 100 अंकों की परीक्षा में 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गये. जिनमें से केवल 50 प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थियों को देने हैं. जिसका फायदा स्टूडेंट्स को अवश्य मिलेगा. परिणाम स्वरूप इन प्रश्नों के फायदे का प्रभाव रिजल्ट पर भी अवश्य दिखेगा.

 

20 प्रतिशत अतिरिक्त विकल्प वाले प्रश्न होने से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर देने में स्टूडेंट्स को सुविधा मिली है. बोर्ड सूत्रों की मानें तो इस बार बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट करीब 85 प्रतिशत तक रहने की संभावना है. स्मरण रहे कि वर्ष 2019 में मैट्रिक का रिजल्ट 80.73 प्रतिशत और वर्ष 2018 में 10वीं का रिजल्ट 68.89 प्रतिशत रहा है.

 

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा हुई फरवरी में, इतने स्टूडेंट्स हुए शामिल

 

बतादें कि बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2020 को शुरू हुई थी और 24 फरवरी 2020 को ख़त्म हुई. कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 29 हजार 393 परीक्षार्थियों ने फार्म भरे थे. जिसमें छात्राओं की संख्या लड़कों की संख्या से अधिक थी. अर्थात इस परीक्षा के लिए सात लाख 83 हजार 034 छात्राएं और सात लाख 46 हजार 359 छात्रों ने फॉर्म भरे थे. यह परीक्षा प्रतिदिन दोनों पालियों में आयोजित की गई. जहाँ प्रथम पाली में सात लाख 74 हजार 415 स्टूडेंट्स और सेकेंड शिफ्ट में सात लाख 54 हजार 978 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

 

वर्ष 2020 के 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ 24 मार्च 2020 को  

 

बिहार बोर्ड ने इस वर्ष इंटरमीडिएट का रिजल्ट 24 मार्च 2020 को ही जारी कर दिया था. परीक्षा सहित रिजल्ट जारी करने में बोर्ड को मात्र 40 दिन का समय लगा. इस वर्ष इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्ष में कुल 12,04,834 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 6,56,301 लड़के तथा 5,48,533 लड़कियां थीं. इस वर्ष तीनों स्ट्रीमों यथा साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में मिलाकर 80.44 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे.  जबकि गत वर्ष (2019) यह रिजल्ट 79.76 प्रतिशत था.

 

वर्ष 2020 के इंटरमीडिएट परीक्षा में साइंस संकाय की छात्रा नेहा कुमारी ने कुल 500/476 अंक (95.2 फीसदी) लेकर अपने वर्ग में टॉप किया. वहीँ कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा तथा सुधांशु नारायण चौधरी ने टॉप किया है. दोनों स्टूडेंट्स के एक समान अंक कुल 500/476 अंक (95.2 फीसदी) रहे. आर्ट्स में सक्ष्य कुमारी ने 500/474 अंक (94.80 फीसदी) प्राप्त कर टॉप किया है.

12:46 PM (IST)  •  26 May 2020

बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रीक्षार्थी अपने रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट onlinebseb.in/ और biharboardonline.com पर देख सकते हैं.
12:33 PM (IST)  •  26 May 2020

चंद मिनट बाद ही बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाला है. बिहार के शिक्षा मंत्री थोड़ी देर में रिजल्ट की घोषणा करेंगे. रिजल्ट जारी होने से पहले ही बिहार एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट डाउन हो गई है. माना जा रहा है कि अचानक कई गुना ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट बढ़ गयी है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget