एक्सप्लोरर

RCDF Recruitment 2021: राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन में तमाम पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

आरसीडीएफ में कुल 503 पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2021 है. इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

RCDF Recruitment 2021: राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं. डेयरी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए यह बढ़िया मौका है. खास बात यह है कि इन पदों के लिए 40 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं. लिखित परीक्षा के बाद इन पदों के लिए कैंडिडेट्स को चयनित किया जाएगा. इस संबंध में पिछले महीने नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर दें, क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी है. आइए इन भर्तियों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीख, जरूरी योग्यता और आवेदन शुल्क के बारे में जान लेते हैं.

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क

इन 503 पदों पर विभाग ने 29 जनवरी 2021 से आवेदन स्वीकार करना शुरू किए थे. आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2021 है. अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 26 फरवरी तक ही जमा करना होगा. इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल व अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स को 1200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं राजस्थान रिजर्व कैटेगरी, ओबीसी /एससी/एसटी के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा

विभिन्न पदों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री, एमबीए, एमसीए, इंजीनियरिंग डिग्री व डेयरी साइंसेज डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं. आप अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए एप्लाई कर सकते हैं. वहीं उम्र सीमा की बात करें, तो इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. नियमानुसार आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को उम्र में छूट दी जाएगी.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन   

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://rajcrb.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां आपको भर्तियों का नोटिफिकेशन मिल जाएगा. आप आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें. आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर विभाग इसे रद्द कर सकता है, इसलिए सावधानी से फॉर्म भरें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IGNOU 1 Year Master's Degree: 1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन
1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन
MP NEET UG Merit List 2026 : MP NEET UG मेरिट लिस्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्टेट रैंक
MP NEET UG मेरिट लिस्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्टेट रैंक
AI in India: भारत में बढ़ा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीखने में कंफ्यूज हैं लोग
भारत में बढ़ा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीखने में कंफ्यूज हैं लोग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget