एक्सप्लोरर

रमेश लेखक ने दिया नेपाल के होम मिनिस्टर पद से इस्तीफा, जानें इस पोस्ट पर कितनी मिलती है सैलरी?

नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने हिंसक प्रदर्शनों में 19 मौतों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया. ऐसे में आ​इए जानते हैं वहां गृह मंत्री को कितना वेतन मिलता है.

नेपाल की राजनीति में सोमवार का दिन बेहद अहम रहा. देश के गृह मंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से अचानक इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया. इस्तीफे की वजह भी उतनी ही गंभीर थी राजधानी काठमांडू और अन्य इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 19 लोगों की मौत. मंत्री लेखक ने इस पूरी घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को कैबिनेट बैठक में अपना इस्तीफा सौंप दिया.

क्यों दिया इस्तीफा?

गृह मंत्री रमेश लेखक ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर हुई जनहानि के बाद उनका पद पर बने रहना उचित नहीं है. उन्होंने साफ कहा मैं इस त्रासदी के बाद पद पर नहीं रह सकता. यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री ने अपने पार्टी सहयोगियों को पहले ही यह संकेत दे दिया था कि वह नैतिक कारणों से इस पद पर आगे नहीं रहना चाहते. ऐसे में आइए जानते हैं नेपाल में गृह मंत्री को कितनी सैलरी मिलती है.

नेपाल के गृह मंत्री की सैलरी कितनी है?

अब बात करते हैं गृह मंत्री के वेतन और सुविधाओं की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल में किसी मंत्री को प्रति माह 72,730 नेपाली रुपये सैलरी मिलती है. इसके अलावा उन्हें कई तरह की सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं. इनमें आधिकारिक आवास, गाड़ी, सुरक्षा, स्टाफ और अन्य सरकारी भत्ते शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर शेयर किया SSC का क्वेश्चन पेपर तो खैर नहीं, लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना

इस्तीफे का असर

रमेश लेखक का इस्तीफा नेपाल की राजनीति और प्रशासन दोनों पर बड़ा असर डाल सकता है. गृह मंत्रालय देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था का सबसे अहम हिस्सा है. ऐसे में गृह मंत्री का अचानक पद छोड़ना सरकार के लिए एक चुनौती है. ऐसे में अब ये देखना होगा कि गृह मंत्री की जिम्मेदारी किसे मिलेगी.

यह भी पढ़ें - अजित पवार से बहस के बाद चर्चा में आईं IPS अंजना, जानें UPSC में मिली थी कौन सी रैंक?

क्यों भड़की हिंसा?

नेपाल कैबिनेट ने पिछले दिनों सभी सोशल मीडिया फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, एक्स समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया था. देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह सोशल मीडिया के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा. कानून और संविधान की अवहेलना करने और राष्ट्रीय गरिमा, स्वतंत्रता और संप्रभुता का अनादर करने को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें - संजय दत्त या सुनील शेट्टी किसने कहां से की है पढ़ाई? यहां देखें कौन है पढ़ाई में बेस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget