एक्सप्लोरर

राजस्थान में जारी हुई नई गाइडलाइंस, कोचिंग संस्थान सार्वजनिक नहीं करेंगे असेसमेंट टेस्ट का रिजल्ट

राजस्थान सरकार ने कोचिंग संस्थानों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. निर्देश के अनुसार कोचिंग सेंटर रिफंड पॉलिसी पर काम करें.

कोचिंग हब के लिए जाने- जाने वाले कोटा में छात्रों की बढ़ती आत्महत्या की घटनओं को देखते हुए राजस्थान राज्य की सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. सरकार ने छात्रों के कल्याण के लिए गए फैसला लेते हुए कहा है कि 9वीं क्लास के पहले छात्रों को कोचिंग सेंटर में दाखिला नहीं दिया जाएगा. साथ ही कोचिंग सेंटरों को इस बात का ध्यान रखा होगा कि छात्र-छात्राओं पर मानसिक दवाब ना हो.

राज्य सरकार की तरफ से ये दिशा-निर्देश प्रदेश के विभिन्न शहरों में चल रहे कोचिंग संस्थानों के नियमन के लिए दिए गए हैं. निर्देश के अनुसार छात्रों को हफ्ते में डेढ़ दिन का अवकाश कोचिंग सेंटर देंगे. बच्चों व  शिक्षकों का अनुपात सही रखें. साथ ही सेंटर पर किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए.

राजस्थान सरकार ने शिक्षा सचिव भवानी सिंह देथा की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय समिति का गठन किया था. जिसके बाद अब दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. समिति का गठन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग संस्थानों के केंद्र कोटा में छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के बढ़ते मामलों के बाद कोचिंग संस्थानों व हितधारकों के परामर्श से किया गया था.

रिफंड पॉलिसी को अपनाएं

इसके अलावा कोचिंग सेंटर संचालकों से ये भी कहा गया है कि वह असेसमेंट टेस्ट के नतीजे सार्वजनिक नहीं करें. इन परीक्षाओं के नतीजों को गोपनीय रखते हुए अपने स्तर पर नियमित विश्लेषण करें व जो बच्चे निरंतर कम अंक प्राप्त कर रहे हैं और जिनका शैक्षणिक प्रदर्शन लगातार गिर रहा है उनकी काउंसलिंग करें. संस्थानों के शिक्षकों से छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने के लिए कहा गया है. साथ ही साथ रिफंड पॉलिसी को अपनाने पर भी जोर दिया गया है.

तनाव कम करने के लिए करें प्रयास

सरकार ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी कोचिंग संस्थानों में दिशा निर्देशों के पालन सुनिश्चित करने के कहा है. आंकड़ों के अनुसार कोटा में इस साल 23 छात्रों ने आत्महत्या की है, जो अब तक की सबसेबड़ी संख्या है. पिछले वर्ष ये आंकड़ा 15 था. मुख्य सचिव की तरफ से कहा गया है कि बच्चों में पढ़ाई के अवांछित तनाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने जरूरी है. जिससे वे हताश और निराश होकर गलत कदम न उठाएं.  

यह भी पढ़ें- UGC ने जारी की फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट, कहीं आपने तो नहीं लिया एडमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget