एक्सप्लोरर

PCS 2024 की परीक्षा में अब क्या होंगे बदलाव? यहां पढ़ें छात्रों से जुड़ी हर जरूरी बात

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन में आयोजित करेगा.

PCS Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. अब पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन में आयोजित की जाएगी. आयोग द्वारा छात्रों की वन डे वन शिफ्ट की मांग मान ली गई है. आईए जानते हैं छात्रों के लिए ये खबर जरूरी क्यों है.

एक ही दिन और एक शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस और समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी  की प्रारंभिक परीक्षा को एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया है. पहले इन परीक्षाओं को अलग-अलग तारीखों पर और विभिन्न शिफ्टों में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन छात्रों के विरोध और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद यह निर्णय लिया गया है.

छात्रों का विरोध और मांगें
छात्रों ने लंबे समय से यह मांग की थी कि दोनों परीक्षाएं एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएं, ताकि परीक्षा में निष्पक्षता और समानता बनी रहे. छात्रों का मानना है कि अलग-अलग शिफ्टों में परीक्षा होने से न केवल तनाव बढ़ता है, बल्कि इससे उनके परिणाम भी प्रभावित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Success Story: इस महिला आईएएस ने यूपीएससी के लिए छोड़ी थी करोड़ों के पैकेज वाली लंदन की नौकरी, बिन कोचिंग पास की परीक्षा

नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर विवाद
छात्र नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के खिलाफ भी हैं, जो विभिन्न शिफ्टों में आयोजित परीक्षाओं के अंकों को समायोजित करने के लिए उपयोग की जाती है. छात्रों का आरोप है कि इस प्रक्रिया से उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन नहीं हो पाता है. वे चाहते हैं कि नॉर्मलाइजेशन को समाप्त किया जाए, ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके.

परीक्षा की तिथियां 
यूपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2024, 7 और 8 दिसंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के 41 जिलों में आयोजित होगी. आरओ/एआरओ परीक्षा 22 और 23 दिसंबर 2024 को होगी, जिसमें 22 दिसंबर को दो शिफ्ट्स होंगी. वहीं, 23 दिसंबर को एक ही शिफ्ट में परीक्षा ली जाएगी.

यह भी पढ़ें: 22 की उम्र में तय किया IAS बनने का सफर, पहले ही प्रयास में क्रैक की कठिन परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget