एक्सप्लोरर

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में भी गर्मियों की छुट्टियों में नहीं होंगी ऑनलाइन क्लासेस

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है. मंगलवार को स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान किया गया था.

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने बुधवार को राजधानी के निजी स्कूलों को गर्मियों की छुट्टी के दौरान ऑनलाइन और सेमी-ऑनलाइन क्लासेस और सीखने संबंधी गतिविधियां निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. मंगलवार को दिल्ली सरकार ने 20 अप्रैल से 9 जून तक गर्मियों की छुट्टियां करने का ऐलान किया था.

शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने राजधानी में कोविड-19 के बिगड़ते हालात के मद्देनजर सोमवार को गर्मियों की छुट्टियां तय समय से पहले करने की घोषणा की थी. इससे पहले गर्मियों की छुट्टियां 11 मई से 3 जून तक होनी थीं. डीओई ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, ‘‘निदेशालय के संज्ञान में आया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद कुछ निजी स्कूल किसी न किसी तरह नियमित ऑनलाइन शिक्षण पद्धतियां अपना रहे हैं.’

डीओई ने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिया कि ‘‘सरकारी स्कूलों की तरह गर्मियों की छुट्टियों की उक्त अवधि में सभी ऑनलाइन और सेमी-ऑनलाइन शिक्षण और अधिगम गतिविधियां निलंबित रहेंगी.’’ आदेश में कहा गया, ‘‘स्कूल अवकाश से संबंधित विशेष गतिविधियां चला सकते हैं. रचनात्मकता, प्रसन्नता और समग्र सामाजिक तथा भावनात्मक कुशलता के लिए छात्रों के लिहाज से विशेष गतिविधियां चला सकते हैं.’’

देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 3 लाख मामले सामने आए हैं, जिसकी वजह से तमाम राज्यों ने अपने यहां स्कूल, कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया है. इसके अलावा अब तक कई केंद्रीय और राज्यों के बोर्ड ने परीक्षाएं टाल दी हैं.

इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई समेत और राज्यों के बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है. पिछले दिनों जेईई, यूजीसी नेट और नीट पीजी की परीक्षा स्थगित की गई थीं. देश में अब तक कई भर्ती परीक्षाओं को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget