एक्सप्लोरर

PM Internship Scheme 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कैंडिडेट्स ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

PM Internship Scheme 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं. अभ्यर्थी इस योजना के लिए फटाफट आवेदन कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत आज शाम पांच बजे से हो चुकी है. इस योजना का उद्देश्य युवाओं को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है. जो भी उम्मीदवार इस योजना के तहत इंटर्नशिप करना चाहते हैं, वे आवेदन करने के लिए आधिकारिक साइट पर जाएं.
 
आवेदन करने के लिए आयु सीमा
 
इस योजना में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही, उम्मीदवार फुल टाइम एम्प्लोयेमेंट में नहीं होना चाहिए. साथ ही पूर्णकालिक शिक्षा में भी शामिल नहीं होना चाहिए. हालांकि, ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई कर रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
 
 
कौन कर सकता है आवेदन?
 
पीएम इंटर्नशिप योजना 2024 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी पास स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा आईटीआई पास, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक और ग्रेजुएट उम्मीदवार जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए और बीफार्मा पास कैंडिडेट भी इसके लिए पात्र हैं. हालांकि, पोस्ट ग्रेजुएट, आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट्स, एमबीए, सीएस, सीए, एमबीबीएस और बीडीएस डिग्री धारक उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं.
 
 
इंटर्नशिप की अवधि और लाभ
 
इस योजना के तहत इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने की होगी. केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शीर्ष 500 कंपनियों में 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर देने का लक्ष्य रखा है. पांच साल में इस योजना के तहत एक करोड़ उम्मीदवारों को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा. इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को प्रति माह 5,000 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें वित्तीय मदद मिलेगी.
 
कैसे करें आवेदन?
  1. पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं.
  2. फिर ‘रजिस्टर’ लिंक पर क्लिक करें, जिससे एक नया पेज खुलेगा.
  3. यहां सभी आवश्यक रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें और फिर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
  4. आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पोर्टल आपका बायोडाटा तैयार करेगा.
  5. अब लोकेशन, सेक्टर, फंक्शनल रोल और योग्यता के आधार पर अधिकतम पांच इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन करना होगा.
  6. अंत में सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें. इसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए अपने पास जरूर रखें.

यह भी पढ़ें- ​DM Salary: पैसा-पावर और रुतबा, डीएम को मिलती हैं ये शानदार सुविधाएं, सैलरी भी कर देगी हैरान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget