एक्सप्लोरर

NVS Class IX Application 2023-24: नवोदय विद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें फुल डिटेल

NVS Class IX Application 2023-24: नवोदय विद्यालय ने कक्षा 9 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यहां आप आवेदन से जुड़ी सारी डिटेल देख सकते हैं.

NVS 9th Application 2023-24: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं. इच्छुक छात्र अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट nvsadmissionclassnine.in पर जमा कर सकते हैं. जेएनवीएसटी कक्षा 9 प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर, 2022 है. इस साल, जेएनवीएसटी परीक्षा 2023-24, 11 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी.

11 फरवरी को होगी प्रवेश परीक्षा

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 फरवरी, 2023 को संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय या एनवीएस द्वारा आवंटित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. छात्रों को परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा. चयन परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के विषयों के प्रश्न शामिल होंगे. परीक्षा के रिजल्ट आवेदन पोर्टल के साथ-साथ एनवीएस की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे और चयनित उम्मीदवारों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से सूचना दी जाएगी.
 
ऐसे छात्र जो शैक्षणिक सत्र 2022-23 में किसी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं में पढ़ रहे हैं, 9वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि शर्त ये है कि छात्र के जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय होना चाहिए. इसके अलावा आवेदन करने वाले छात्र ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में आठवीं कक्षा पास कर ली हो. साथ ही, सभी श्रेणी के छात्रों का जन्म 1 मई 2008 से 30 अप्रैल 2010 के बीच होना चाहिए. 
 
बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. यह जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आयोजित की जाती है. जवाहर नवोदय कक्षा 9 प्रवेश फॉर्म 2023 भरने की आयु सीमा 12 से 14 वर्ष है. उम्मीदवारों का चयन योग्यता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. चयन परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के विषयों के प्रश्न शामिल होंगे.

कैसे करें एनवीएस कक्षा 9 के लिए आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या nvsadmissionclassnine.in पर जाएं.
  • होम पेज पर, 'Registration- phase 1' लिंक पर टैप करें या क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें.
  • एनवीएस कक्षा 9 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें.
  • आवेदन फार्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें.

ये भी पढ़ें-

अब IIT से केवल टेक्नोलॉजी ही नहीं एजुकेशन में भी मिलेगी डिग्री, जल्द शुरू होगा बीएड इंटीग्रेडेट प्रोग्राम, ये है योजना

Central Government: मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन सभी को फ्री में दे रही स्मार्टफोन! जानें क्या आपको भी मिलेगा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहत भरी खबर: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
राहत भरी खबर: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
बड़ी खबर- वाराणसी में कल बंद रहेंगे स्कूल, मौसम के चलते लिया गया फैसला
बड़ी खबर- वाराणसी में कल बंद रहेंगे स्कूल, मौसम के चलते लिया गया फैसला
PM ने किया रेलवे यूनिवर्सिटी का जिक्र, जानिए यहां कैसे मिलता है एडमिशन
PM ने किया रेलवे यूनिवर्सिटी का जिक्र, जानिए यहां कैसे मिलता है एडमिशन
एमपी टीईटी 2026 का ऑफलाइन मोड पर फंसा पेच, ESB ने खींचे हाथ
एमपी टीईटी 2026 का ऑफलाइन मोड पर फंसा पेच, ESB ने खींचे हाथ

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget