एक्सप्लोरर

एनटीए ने जारी किया यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार अब अपना सर्टिफिकेट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 जून से 29 जून के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है. परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार अब अपना सर्टिफिकेट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 जून से 29 जून के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में लगभग 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से करीब 7.5 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, परिणाम जुलाई माह में घोषित किए गए थे.

NTA ने जारी किए नेट जेआरएफ के लिए सर्टिफिकेट

परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 1,28,179 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. इनमें से 5,269 उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए पात्र माना गया है. वहीं 54,885 उम्मीदवार केवल असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य पाए गए हैं. सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. लॉगिन के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी. जानकारी भरने के बाद उम्मीदवार अपना सर्टिफिकेट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं.

ऐसे करें डाउनलोड

सर्टिफिकेट डाउनलोड करते वक्त किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार एनटीए से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए ईमेल आईडी ugcnet@nta.ac.in और ecertificate@nta.ac.in उपलब्ध कराई गई है. यूजीसी नेट का सर्टिफिकेट उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक दस्तावेज है. यह असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन और पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में मान्य माना जाता है.

यह भी पढ़ें: भारत में क्या पढ़ने आते हैं नेपाल के स्टूडेंट, ये हैं उनके फेवरेट कोर्स

क्या है नेट और क्यों है जरूरी, जान लीजिए

आपको बता दें कि यूजीसी नेट यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आयोजित करती है. इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होते हैं, उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने का अधिकार मिलता है.

यह भी पढ़ें: आईबी एसीआईओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 16 से 18 सितंबर तक होंगे टियर-1 एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई सैलरी जॉब पाने का मौका दे रहा SBI, मिलेगा 98 लाख तक का पैकेज
हाई सैलरी जॉब पाने का मौका दे रहा SBI, मिलेगा 98 लाख तक का पैकेज
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
DUSU चुनाव जीतने वाले यश डबास के पास कितनी पावर, कौन-कौन से काम करा सकते हैं?
DUSU चुनाव जीतने वाले यश डबास के पास कितनी पावर, कौन-कौन से काम करा सकते हैं?
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक करें आवेदन
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक करें आवेदन

वीडियोज

CHINA ROBOT ARMY: हजारों Robots की Army बना चुका है चीन! |ABPLIVE
Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
Embed widget