एक्सप्लोरर

आईबी एसीआईओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 16 से 18 सितंबर तक होंगे टियर-1 एग्जाम

आईबी एसीआईओ भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं उम्मीदवार mha.gov.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं टियर-1 एग्जाम 16 से 18 सितंबर तक देशभर के परीक्षा केंद्रों पर होगा जिसमे कुल 3,717 पदों पर भर्ती निकली है.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. गृह मंत्रालय (MHA) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से निकली सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (Assistant Central Intelligence Officer - ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भर्ती देश के उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है, जो खुफिया विभाग में सेवा देने का सपना देखते हैं. टियर-1 परीक्षा 16, 17 और 18 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

परीक्षा में इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में कुल 3,717 रिक्तियों को भरा जाएगा. ये पद पूरे भारत में अलग-अलग केंद्रों पर वितरित हैं. हर साल इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चयनित होते हैं.

परीक्षा पैटर्न कैसा होगा?

टियर-1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे. परीक्षा में शामिल विषय इस प्रकार होंगे-

  • समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)
  • सामान्य अध्ययन (General Studies)
  • संख्यात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude)
  • तार्किक क्षमता (Logical/Reasoning Ability)
  • अंग्रेजी भाषा (English Language)

    प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, लेकिन ध्यान रहे -गलत उत्तर पर ¼ (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटा निर्धारित की गई है.

    यह भी पढ़ें - UPSSC Jobs 2025: यूपी में शुरू होने वाली है बंपर भर्ती, 44000 से ज्यादा पद भरेगा UPSSC

    चयन प्रक्रिया

  • टियर-I परीक्षा
  • टियर-II परीक्षा
  • साक्षात्कार (Interview)

    टियर-I में न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या के 10 गुना तक टियर-II के लिए बुलाया जाएगा. टियर-II परीक्षा में उम्मीदवार को न्यूनतम 33% अंक (50 में से 17) हासिल करना जरूरी है. इसके बाद टियर-I और टियर-II के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को टियर-III यानी साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

    एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
    2. यहां “Recruitment for ACIO Grade II/Executive” लिंक पर क्लिक करें.
    3. अब लॉगिन पेज पर अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड डालें.
    4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड का विकल्प मिलेगा.
    5. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं.

    यह भी पढ़ें - तकनीकी गड़बड़ी से रुकी बिहार एसटीईटी 2025 आवेदन प्रक्रिया, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget