एक्सप्लोरर

NTA अब इस रिटायर्ड IAS अफसर के हवाले ! जानें कौन हैं नए DG प्रदीप सिंह खरोला

NTA New DG: एनटीए के डीजी सुबोध ​कुमार को हटाकर उनकी जगह पूर्व आईएएस प्रदीप सिंह खरोला को नियुक्त किया गया है. एनटीए पर हाल ही में नीट और यूजीसी नेट परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर आलोचना हो रही थी.

IAS officer Pradeep Singh Kharola: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक (DG) सुबोध कुमार को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह रिटायर्ड IAS अफसर प्रदीप सिंह खरोला NTA के महानिदेशक होंगे. हाल के NEET पेपर लीक और UGC NET की परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर NTA पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. इस बीच ये अहम कदम उठाया गया है.

कौन हैं IAS अफसर प्रदीप सिंह खरोला

रिटायर्ड IAS अफसर प्रदीप सिंह खरोला 1985 बैच के अफसर हैं. उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपने दायित्वों को निभाया है. प्रदीप सिंह खरोला ने एयर इंडिया के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) के तौर पर भी कार्य किया है. साथ ही उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया है.

संभाले है कई महत्वपूर्ण पद 

रिटायर्ड IAS अफसर प्रदीप सिंह खरोला साल 1997 में बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के गठन के समय इसके प्रबंध निदेशक थे. वह कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं. इसके अलावा साल 2001 से लेकर 2009 के बीच केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे और वापसी पर उन्होंने अन्य पदों के साथ-साथ उस समय के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के प्रमुख सचिव का पद भी संभाला था.

उत्तराखंड के हैं रहने वाले 

पूर्व आईएएस खरोला कर्नाटक कैडर के अफसर हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार वह देहरादून, उत्तराखंड के रहने वाले हैं. उनका जन्म 15 सितम्बर, 1961 को हुआ था. वर्ष 2015 में प्रदीप सिंह खरोला को कर्नाटक सरकार के पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. श्री खरोला ने साल 2013 में कर्नाटक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष का पद संभाला था. इसके अलावा भी कई अहम पदों पर अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- पेपर लीक रोकने के लिए कानून लागू, कई साल की जेल और 1 करोड़ जुर्माना

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 

वीडियोज

Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर
Rakhi Sawant की Sunita Ahuja को सलाह, बोलीं- ‘200 करोड़ पर ध्यान दो, सब अपने नाम कर लो’
Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget