एक्सप्लोरर

NSG Commando: ​कैसे बनते हैं NSG कमांडो? कितनी मिलती है सैलरी, क्या कोई भी कर सकता है ज्वाइन

NSG Commando: जब भी देश की सुरक्षा की बात आती है. तब-तब एनएसजी का नाम जरूर आता है. लेकिन क्या आपको पता है कैसे NSG कमांडो बना जा सकता है. आइए जानते हैं.

National Security Guard: नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG), जिसे ब्लैक कैट कमांडो के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय सुरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. साल 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इसकी स्थापना की गई थी और तब से यह संगठन राष्ट्र की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को सुनिश्चित करने में लगा हुआ है. NSG कमांडो अपनी बहादुरी और कठिन ट्रेनिंग के लिए प्रसिद्ध हैं. आइए, जानते हैं कैसे एनएसजी में शामिल हो सकते हैं और इसमें क्या चुनौतियां आती हैं.

कितनी तरह के होते हैं कमांडो

  • स्पेशल एक्शन ग्रुप (SAG): आतंकवाद का मुकाबला.
  • स्पेशल रेंजर ग्रुप (SRG): VIP और VVIP की सुरक्षा प्रदान करता है.
  • स्पेशल कंपोजिट ग्रुप (SCG): विभिन्न शहरों में काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन्स में तैनात.

NSG में शामिल होने की योग्यता

  • सेवा अनुभव: भारतीय सशस्त्र बलों या पुलिस बल में कम से कम तीन साल की सेवा.
  • शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना.
  • आयु सीमा: 35 वर्ष से कम.
  • स्वास्थ्य मानक: शारीरिक और चिकित्सा रूप से पूरी तरह से फिट होना.

यह भी पढ़ें: IPS Prashant Kumar: यूपी पुलिस के सबसे बड़े अफसर के पास इतनी डिग्रियां, 300 से ज्यादा एनकाउंटर में रहे शामिल

चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में कमांडो बनने की राह सीधी नहीं है. इसके लिए उम्मीदवारों को भारतीय सशस्त्र बलों, जिसमें भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, और भारतीय नौसेना शामिल हैं में सेवा करनी होती है.

कैसे बने NSG कमांडो

सबसे पहले आपको भारतीय सेना, वायु सेना, या नौसेना में एक अधिकारी, सैनिक, या अन्य किसी पद पर सेवा करनी होगी. CRPF के जवान भी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.  जब आप सशस्त्र बल का हिस्सा बन जाते हैं, तो चयन प्राधिकरण द्वारा NSG कमांडो के पदों के लिए रिक्ति जारी की जाती है. इसके बाद अलग-अलग राउंड होते हैं, जिनमें सफलता पाना जरूरी है.  

सबसे पहले कैंडिडेट की सेवा रिपोर्ट, शारीरिक और चिकित्सा फिटनेस की जांच की जाती है. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार और विभिन्न परीक्षणों से गुजरना पड़ता है. सफल उम्मीदवारों को एडवांस ट्रेनिंग के लिए देश के बाहर भी भेजा जाता है, जहां उन्हें विशेष कॉम्बैट स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाती है.

यह भी पढ़ें- Special Forces: ये हैं भारत की स्पेशल फोर्सेज, जिनके नाम से थर-थर कांपते हैं दुश्मन, इनके बारे में क्या-क्या जानते हैं आप?

सैलरी और सुविधा

रिपोर्ट्स के अनुसार NSG कमांडो को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 18,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलता है. ट्रेनिंग के बाद उनकी सैलरी 40,000 से लेकर 85,000 प्रतिमाह होती है. साथ ही कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी कमांडो को मिलती हैं. इनमें यात्रा भत्ता, महंगाई भत्ता, मुफ्त राशन और कैंटीन सुविधा, सरकारी क्वार्टर, मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं, पेंशन भत्ता आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- DGP: डीजीपी बनने का है सपना? जानिए कैसे आप भी पा सकते हैं ये पद और कितनी मिलती है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?
JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget