एक्सप्लोरर

Special Forces: ये हैं भारत की स्पेशल फोर्सेज, जिनके नाम से थर-थर कांपते हैं दुश्मन, इनके बारे में क्या-क्या जानते हैं आप?

Dangerous Special Forces: क्या आपको भारत की टॉप स्पेशल फोर्सेज के बारे में पता है. अगर नहीं तो इस आर्टिकल में हम आपको भारत की सबसे खतरनाक फोर्सेज के बारे में बताएंगे.

India's Most Dangerous Special Forces: भारत की स्पेशल फोर्सेज दुनिया भर में अपनी क्षमताओं के लिए जानी जाती हैं. ये वह फोर्स हैं जिनके जवान देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने को हमेशा तैयार रहते हैं. इनकी कुशलता, साहस और समर्पण के कारण दुश्मन इनके नाम से ही थर-थर कांपते हैं. देश की स्पेशल फोर्सेज देश की शक्ति और गौरव का प्रतीक हैं. इनके साहस और बलिदान ने देश को कई बार संकट से बचाया है. आज हम आपको देश की स्पेशल फोर्सेज के बारे में बताएंगे. इनमें से कुछ का तो नाम भी आपने शायद ही सुना होगा. आइए जानते हैं.

पैरा स्पेशल फोर्सेज (Para Special Forces)

पैरा स्पेशल फाॅर्स भारत के स्पेशल फोर्सेज में से एक हैं. ये फोर्स इंडियन आर्मी की एलीट पैराशूट रेजिमेंट का हिस्सा है. पैरा कमांडो को बंधक बचाव, आतंकवाद निरोध और सेल्फ डिफेन्स में एक्सपर्ट माना जाता है.

मार्कोस (MARCOS)

यह भारतीय नौसेना की एक यूनिट है. मार्कोस यूनिट समुद्री हमलों, उभयचर ऑपरेशनों और तटीय निगरानी में माहिर है. इसकी स्थापना इंडियन नेवी की तरफ से की गई थी इसकी स्थापना 1987 में हुई थी. ये विशेष रूप से डायरेक्ट एक्शन के लिए जाने जाते हैं.

 

गरुड़ कमांडो (Garud Commandos)
भारतीय वायु सेना की गरुड़ कमांडो यूनिट हवाई बचाव, विशेष पुनर्ग्रहण और हवाई क्षेत्र में अन्य विशेष ऑपरेशनों के लिए जानी जाती है. इसे साल 2004 में बनाया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार जितनी भी स्पेशल फोर्सेज हैं उनमें से इसी फोर्स के जवानों की ट्रेनिंग सबसे ज्यादा वक्त तक होती है.  

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड एक विशेष आतंकवाद रोधी इकाई है. ये आतंकवादी हमलों का मुकाबला करने और बंधकों को मुक्त करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं. साथ ही एनएसजी वीआईपी लोगों लोगों को सिक्योरिटी देते हैं.

घातक फोर्स (Ghatak Force)

ये सैनिक शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यंत मजबूत होते हैं. वे विभिन्न प्रकार के हथियारों और उपकरणों का उपयोग करने में माहिर होते हैं और विभिन्न प्रकार के वातावरण में काम करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं. भारतीय सेना के प्रत्येक इन्फैंट्री बटालियन में मौजूद घातक प्लाटून, विशेष ऑपरेशंस में सक्षम टोहरी प्लाटून हैं.

कोबरा (Cobra)

ये सीआरपीएफ की स्पेशल यूनिट है. ये फोर्स गुरिल्ला रणनीति और जंगल युद्ध में माहिर होती है.

क्या होती हैं स्पेशल फोर्सेज की खासियत

  • इन जवानों को दुनिया के सबसे कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है.
  • ये विभिन्न प्रकार के हथियारों और उपकरणों का उपयोग करने में माहिर होते हैं.
  • इनकी शारीरिक फिटनेस अत्यंत हाई लेवल की होती है.
  • ये देश के प्रति अत्यंत समर्पित होते हैं और किसी भी परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं.

स्पेशल फोर्सेज की भूमिका

  • ये फोर्सेज आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हैं.
  • प्राकृतिक आपदाओं और अन्य आपातकालीन स्थितियों में ये बचाव कार्य में भाग लेते हैं.
  • ये फोर्सेज कई प्रकार के विशेष ऑपरेशन जैसे कि होस्टेज रेस्क्यू, जासूसी और अन्य कई खुफिया अभियान में माहिर होते हैं.

यह भी पढ़ें- IPS Prashant Kumar: यूपी पुलिस के सबसे बड़े अफसर के पास इतनी डिग्रियां, 300 से ज्यादा एनकाउंटर में रहे शामिल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के स्कूल का क्या नाम है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?
सोनम वांगचुक के स्कूल का क्या नाम है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?
Rising Education Cost in India: स्कूल फीस ही नहीं, कोचिंग से कॉलेज तक... पढ़ाई पर बढ़ता खर्च बन रहा परिवारों के लिए आर्थिक बोझ
स्कूल फीस ही नहीं, कोचिंग से कॉलेज तक... पढ़ाई पर बढ़ता खर्च बन रहा परिवारों के लिए आर्थिक बोझ
NMC का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेज अब खुद करेंगे फैकल्टी की नियुक्ति और प्रमोशन
NMC का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेज अब खुद करेंगे फैकल्टी की नियुक्ति और प्रमोशन
NEET OMR विवाद- NTA जांच में AI से बनाई गई फर्जी शीट का खुलासा, छेड़छाड़ के दावे खारिज
NEET OMR विवाद- NTA जांच में AI से बनाई गई फर्जी शीट का खुलासा, छेड़छाड़ के दावे खारिज

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget